Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अंबाला में बन रहे शहीद स्मारक का उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगेंगे समय : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

Updated on Thursday, February 06, 2025 19:30 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की याद में बन रहे शहीद स्मारक के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से समय मांगेंगे और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री उन्हें इसके लिए समय जरूर देंगे।अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर हालत में 10 मई तक शहीद स्मारक बनकर जनता को समर्पित हो जाना चाहिए।

विज आज अंबाला में जीटी रोड पर निर्माणाधीन आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक के निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मेमोरियल टॉवर की लिफ्ट शुरू नहीं होने पर मंत्री अनिल विज ने एक्सईएन को निर्देश देते हुए कहा कि दस दिन तक लिफ्ट चल जानी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक एशिया का सबसे बड़ा स्मारक होगा। स्मारक में कलाकारों ने अपनी कला का कमाल करके बहुत ही शानदार एक्जीबिट बनाए हैं। शहीद स्मारक में आजादी की लड़ाई के एक-एक क्षण को दिखाया जाएगा और आज समारक के अंदर जाकर वह यह भी भूल गए कि आज 2025 है क्योंकि अंदर जाकर सभी चीजें देखकर उन्हें उस समय की आजादी की लड़ाई के समय की अनुभूति हो रही थी।

शहीद स्मारक में निरीक्षण के दौरान मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को  10 मई तक शहीद स्मारक संपूर्ण करने के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि इस स्मारक में आजादी के अनसंग हीरोज के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मारक में जहां एक तरफ बहुत बड़ा कमल का फूल बनाया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ इसमें एक शानदार झील का भी निर्माण किया गया है। मेमोरियल टॉवर में ऊपर नीचे आने-जाने के लिए दो बड़ी लिफ्ट लगाई गई है। इसके इलावा, 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए आडिटोरियम बनाया गया है। आजादी की लड़ाई के शहीदों की पूरी कहानी बयान करने के लिए  एक प्ले भी तैयार करवाया जा रहा है।

म्यूजियम में आर्ट वर्क का बारीकी से निरीक्षण किया

कैबिनेट मंत्री अनिल विज को आर्ट वर्क की प्रिंसिपल एसोसिएट रीतिका व अन्य टीम ने प्रथम तल पर हरियाणा में लड़ी गई लड़ाइयों का विवरण दिया। विज ने शून्य गैलरी का भी दौरा किया, जिसमें पेड़ों की स्थापना को दर्शाया गया है, जहाँ अंग्रेजों द्वारा अत्याचार किए गए थे और स्वतंत्रता सेनानियों को पेड़ से लटका दिया गया था।

विज ने कहा कि पूरा स्मारक 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित होगा जिसमें उस समय परिदृश्य को बखूबी प्रदर्शित किया जाएगा। स्मारक में 1857 के समय हरियाणा क दृश्य के अलावा मेरठ, यूपी, झांसी की रानी, तांत्या टोपे, गुजरात और महान क्रांतिकारियों द्वारा देश को आजाद करवाने के लिए जो कुर्बानी दी उसको दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारे देश के लोग यहां पर आकर स्मारक को देखेंगे तथा युवा पीढ़ी के साथ-साथ हमारे बच्चों को भी आजादी की लड़ाई के इतिहास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी यहां से मिल सकेगी।

झील व ओपन थियेटर होगा, हेलीपैड की भी व्यवस्था : विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहीद स्मारक में सुंदर झील बनाई गई है। लगभग 2000 लोगों के बैठने के लिए यहां पर ऑडिटोरियम की व्यवस्था है। रोजाना यहां पर लाईट एंड साउंड का कार्यक्रम होगा जिसमें बेहतरीन डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X