Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

किसानों को टेलों तक पूरा पानी देने का वादा भगवंत सिंह मान सरकार ने निभाया : बरिंदर कुमार गोयल

Updated on Thursday, February 06, 2025 18:38 PM IST

अबोहर | पंजाब के खनन और जल स्रोत विभाग के कैबिनेट मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल ने आज फाजिल्का जिले के बलुआणा हलके के दौरे के दौरान गांव शेरेवाला और शेरगढ़ में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने किसानों को टेलों तक नहरी पानी पहुँचाने का वादा निभाया है।

वह आज जिले के कुछ गांवों में धरती के नीचे मिले पोटाश के भंडारों का जायजा लेने के लिए दौरा कर रहे थे। इस मौके पर गांववासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि बलुआणा हलके में 30 करोड़ रुपये की लागत से पांच माइनर नहरें बनाई गई हैं और आगे भी ये प्रोजेक्ट तेजी से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नाकामी के कारण नहरी पानी का उपयोग केवल 68 प्रतिशत ही हो पाता था, लेकिन अब सरकार द्वारा अपनाई गई नेक नीतियों का नतीजा यह है कि इस समय 84 प्रतिशत नहरी पानी के उपयोग को सुनिश्चित किया गया है।

कहा, बलुआणा हलके में 30 करोड़ रुपये से बनीं पांच माइनर नहरें

उन्होंने कहा कि जहां पुरानी खालों और नहरों को बहाल किया गया है, वहीं कच्ची और पुरानी हो चुकी नहरों को फिर से पक्का किया जा रहा है ताकि किसानों को टेलों तक पूरा पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि न केवल नहरों को पक्का किया जा रहा है बल्कि हर खेत तक पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे न केवल भूजल स्तर को नीचे जाने से रोका गया है, बल्कि बिजली की भी बचत हो रही है।

इस मौके पर  गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने अपने पहले साल से ही वायदों के अनुसार लोकहित में काम शुरू कर दिए थे और मुफ्त बिजली देने के अलावा मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाई गई। इसके अलावा, शिक्षा भी पंजाब सरकार का प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। उन्होंने इस मौके पर गांव शेरगढ़ के स्कूल के लिए 2 करोड़ 7 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की और साथ ही बताया कि गांव के छप्पड़ के नवीनीकरण पर भी पंजाब सरकार 25 लाख रुपये खर्च करेगी।

इससे पहले, यहां पहुंचने पर विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने उनका स्वागत किया और बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हलके में लगातार बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। यहां पहुंचने पर एसडीएम कृष्ण पाल राजपूत और अन्य अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ माइनिंग डायरेक्टर अभिजीत कपलिश, कार्यकारी इंजीनियर माइनिंग जगसीर सिंह भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X