Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रंगों, कला, शिल्प, संस्कृति, संगीत एवं सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा संगम बनेगा 38वां सूरजकुण्ड मेला: पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा

Updated on Thursday, February 06, 2025 18:22 PM IST

नई दिल्ली । रंगों, कला, शिल्प, संस्कृति, संगीत एवं सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा संगम 38वां अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला सूरजकुण्ड शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी करेंगे।

हरियाणा के विरासत एवं पर्यट मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाने वाले फरीदाबाद सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेले में मध्यप्रदेश और उड़ीसा थीम स्टेट के तौर पर भागीदारी कर रहे है। इस मेले में बिम्सटेक शामिल 7 देश भारत, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड और लंका भागीदारी कर रहे है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि सूरजकुण्ड मेले में बड़ी संख्या में विदेशी देश भाग लेते है, इस बार भी इस मेले में 51 देश भाग ले रहे है। पिछले 10 वर्षो में इस मेले की छठा और आकर्षण बढ़ा है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय एकता, संस्कृति एवं कला को समृद्ध बनाने पर जोर देते है। सूरजकुण्ड शिल्प मेला भारत की विविधता को दर्शाने और प्रधानमंत्रीर  नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने का शानदार उदहारण है।

7 से 23 फरवरी तक सूरजकुण्ड मेले का होगा आयोजन, केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज करेंगे मेले का शुभारंभ

डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि यह मेला दुनियाभर के अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकारों और कलाकारों को कला, शिल्प और प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सूरजकुण्ड मेला इसलिए भी अनोखा है क्योंकि यह भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक ताने-बाने की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करता है। सात फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेले में पारंपरिक लोकनृत्य, शास्त्रीय, अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, सांस्कृतिक प्रदर्शन, संगीत कार्यक्रम और सभी राज्यों व भागीदारी विदेशी देशों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी मेले की टिकटें

डा. अरविंद शर्मा ने बताया कि मेले में पयर्टकों को सुविधा देने के उद्देश्य से ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ एमओयू किया है, जिसमें दिल्ली मेट्रो मेले की टिकट और पार्किंग का कार्य देखेगी, जिसमें चुनिंदा दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर मेले की टिकटों की बिक्री करेगी और मेला गेट पर विशेष टिकट कांउटर लगाएगी। सामान्य दिनों के लिए टिकट 120 रुपये, सप्ताहांत के लिए 180 रुपये की रखी गई है। बच्चों के लिए टिकट में छूट का प्रावधान किया गया है। बुजुगों व दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा का प्रबंध मेले में किया गया।

कई मेट्रो स्टेशनों से शटल बस सेवा आरंभ

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने बताया कि आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए गुरुग्राम बल्लभगढ़, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, कनॉट प्लेस व तुगलकाबाद मेट्रों स्टेशनों से शटल बस सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि  मेला में 15 राज्यों के पारंपरिक खान-पान के स्टॉल रहेंगे, इसके अलावा निजी क्षेत्र के खान-पान से जुड़े  ब्रांड भी अपनी सेवाएं देंगे।

4 स्टेज पर दिखेगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मेले में चार स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिनभर देखने को मिलेगी। चौपाल-1 व चौपाल-2 मंच पहले से ही लगते है, इस बार महास्टेज और नाट्यशाला नामक दो अन्य सांस्कृतिक मंच भी तैयार किए गए है। मेले में एक हजार से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। मेला में स्टॉल के बाहर कारीगर का नाम व स्टॉल नंबर जैसी जानकारी क्यूआर कोड के साथ दी गई है, जो मेले के डिजीटलीकरण को दर्शाता है। मंत्री ने बताया कि ग्रामीण खेलों दंगल, कबड्डी और खो-खो का आयोजन भी होगा।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X