Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रैड क्रॉस की गतिविधियों में युवाओं का अहम योगदान : डॉ. नरेश चौधरी

Updated on Thursday, February 06, 2025 18:22 PM IST

हरिद्वार  | धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरा पर नंगली बेला आश्रम  में भारतीय रैडक्रास समिति, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ द्वारा आयोजित छः दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर (लड़कियों के लिए) का दिनांक 06.02.2025 का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड रैड क्रॉस के चेयरमैन श्री नरेश चौधरी द्वारा रैड क्रॉस के संस्थापक सर हैनरी डयूनांट के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में श्री बिजेंद्र सौरोत, सचिव, जिला रैडक्रास शाखा, फरीदाबाद द्वारा बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की गई।

 मुख्य अतिथि नरेश चौधरी ने कहा कि जिन्दगी में आगे बढने और समाज व राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करने के लिए एक मंच की आवश्यकता होती है। रैडक्रास एक ऐसा ही मंच है जो जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा करता है। नरेश चौधरी  ने कहा कि देश की युवा शक्ति सामाजिक एकता और राष्ट्रीय विकास की रीढ होती है। जिसे ऐसे शिविरों के माध्यम से स्वयंसेवक की भावना के साथ आगे बढाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी उर्जा का सकारात्मक प्रयोग करने और युवा उर्जा को राष्ट्र सेवा कार्यों में लगाकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का भी आहवान किया। मानवता के लिये सर्वस्व समर्पित करने के लिए स्वयंसेवक युवा रैडक्रास के माध्यम से तैयार किए जाते है। जिससे कि ये युवा वर्ग देश के नव-निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें। उन्होंने हरियाणा रैड क्रॉस द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की भी सराहना की ।

 

शिविर निदेशक रोहित शर्मा ने मुख्य अतिथि नरेश चौधरी का शिविर में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने शिविर के बारे में अवगत करवाया कि 06 दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ  रैड क्रॉस रैड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा प्रान्त के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के 208 प्रतिभागी भाग ले रहे है, उन्होंने कहा कि इस शिविर  में रैडक्रास का इतिहास, प्राथमिक सहायता , सड़क सुरक्षा , रक्तदान, देहदान, नशा मुक्ति, सडक सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता, मोबाईल के दुष्परिणाम आदि विषयों पर जानकारी दी जायेगी।इसके अतिरिक्त एक दिन सभी प्रतिभागियों  को  विभिन्न धार्मिक स्थलों का भृमण भी कराया जाएगा ।

शिविर निदेशक रोहित शर्मा ने रैड क्रॉस के इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि किस प्रकार रैड क्रॉस कि स्थापना हुई और रैड क्रॉस किस प्रकार प्राथमिक सहायता, रक्तदान अंगदान, आपदा प्रबंधन व अन्य सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिजेंद्र सौरोत सचिव, जिला रैड क्रॉस फरीदाबाद ने शिविर में आये हुए प्रतिभागियों को फरीदाबाद रैड क्रॉस द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक  जानकारी सांझा की। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि आप लोग रैड क्रॉस के ऐसे स्वयंसेवक  है जो हर अवस्था में मे रैड क्रॉस में अपना योगदान देने के लिए तैयार रहते है।

पुरुषोतम सैनी कार्यवाहक ज़िला प्रशिक्षण अधिकारी फरीदाबाद  ने भी युवाओं  को सम्बोधित किया। डॉ. एम. पी. सिंह ने भी युवाओं को सम्बोधित किया। डॉ. सी. पी. यादव द्वारा प्रतिभागियों का जादू के माध्यम से मनोरंजन करवाया गया।

रिसोर्स पर्सन अनिल सैनी, उत्तराखण्ड प्रदेश में ब्रांड एम्बेसडर के रुप में कार्य कर रहे है । उन्होंने आग की सुरक्षा विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार सांझे किये । उन्होंने कहा कि यदि हमें आग बुझाने के बारे में जानकारी होगी तो हम समय रहते बड़े नुकसान से बच सकते है।

रमेश चौधरी, स्टेट ट्रेनिंग सुपरवाइजर द्वारा शिविर में आये हुए मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन सुरेंद्र श्योराण फील्ड कोर्डिनेटर गुरु जम्भेश्वर विश्विद्यालय व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा गुलाटी के द्वारा किया गया।

इस मौके पर संयुक्त शिविर निदेशक सर्वजीत सिंह, विजय कुमार, नंदलाल, राजेश कपूर व जसविंदर सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X