Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नई पहल: अब सिर्फ एक फोन कॉल पर मिलेंगी 406 सेवाएं

Updated on Thursday, February 06, 2025 18:22 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के नागरिकों को पारदर्शी, कुशल प्रशासन और निर्विघ्न सरकारी सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री  अमन अरोड़ा ने आज "भगवंत मान सरकार, तुम्हारे द्वार" योजना में 363 और नागरिक-केंद्रित सेवाएँ शामिल कर इसका विस्तार करने की घोषणा की, जिससे अब सेवा केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाएँ नागरिक अपने घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।

इस पहल के तहत आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट संबंधी आवेदनों सहित अब 406 सेवाओं की डिलीवरी नागरिकों के दरवाजे पर की जाएगी। यहाँ मगसीपा में मोटरसाइकिल पर तैनात 'सेवा सहायकों' को हरी झंडी दिखाने के बाद,  अमन अरोड़ा ने कहा कि 10 दिसंबर 2023 को 43 सेवाओं के साथ शुरू की गई इस योजना के तहत अब 29 प्रमुख विभागों से संबंधित कुल 406 सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। अब उपलब्ध सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आवेदन, पुलिस वेरिफिकेशन, यूटिलिटी कनेक्शन, जिला अधिकारियों से एनओसी, किरायेदार की वेरिफिकेशन और कई अन्य सेवाएँ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 363 और सेवाओं के विस्तार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवश्यक सरकारी सेवाएँ नागरिकों को बिना किसी देरी या अनावश्यक कागजी कार्रवाई के प्रदान की जा सकें।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 363 और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को शामिल कर "भगवंत मान सरकार, तुम्हारे द्वार" योजना के विस्तार की घोषणा की

इस योजना को मिले नागरिकों के जबरदस्त समर्थन का जिक्र करते हुए, प्रशासनिक सुधार मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 92,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और सभी आवेदनों पर समय पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बजाय उनके दस्तावेज और प्रमाण पत्र सीधे उनके घरों तक पहुँचाए जा रहे हैं।

अमन अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि इस पहल का उद्देश्य नौकरशाही की अड़चनों और सरकारी दफ्तरों में लगने वाली लंबी कतारों जैसी पुरानी समस्याओं को हल करके नागरिकों को निर्विघ्न सेवाएँ प्रदान करना है और जटिल सरकारी प्रक्रियाओं से लोगों का समय बचाना है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए "भगवंत मान सरकार, तुम्हारे द्वार" योजना पंजाब के नागरिकों को उनके दरवाजे पर सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराने का एक सराहनीय प्रयास है।

पिछले दो वर्षों में, राज्य सरकार ने सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और रिकॉर्ड को डिजिटलाइज करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक 77 लाख से अधिक प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में वितरित किए जा चुके हैं और नागरिक अब सरकारी प्रमाण पत्र सीधे अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बच रहा है। इसके अलावा पटवारियों, सरपंचों, नंबरदारों और नगर निगम अधिकारियों द्वारा आवेदनों को ऑनलाइन प्रोसेस किया जा रहा है, जिससे सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित किया गया है। उन्होंने कहा कि पटवारियों द्वारा 9 लाख से अधिक आवेदन ऑनलाइन प्रोसेस किए गए हैं।

सेवाओं की डिलीवरी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों को इस योजना के माध्यम से फीडबैक देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक 12.95 लाख से अधिक नागरिकों ने इन सेवाओं की रेटिंग दी है, जिससे इन सेवाओं को 5 में से औसतन 4.1 रेटिंग प्राप्त हुई है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि ये सुधार केवल तकनीक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह शासन देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन विस्तारित सेवाओं का लाभ उठाएँ और सुविधा एवं पारदर्शिता का स्वयं अनुभव करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपने नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने और ऐसा पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ हर नागरिक महत्वपूर्ण और सशक्त महसूस करे।

प्रशासनिक सुधार विभाग के निदेशक  गिरीश दियालन ने विभाग द्वारा की गई पहलों पर प्रकाश डाला और कैबिनेट मंत्री  अरोड़ा को आश्वस्त किया कि विभाग, सार्वजनिक सेवाओं को प्रदान करने में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभावी प्रशासनिक सुधार लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X