Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने सरना और मलिकपुर के सरकारी स्कूलों में मेगा पी.टी.एम. के दौरान शिरकत की

Updated on Wednesday, February 05, 2025 18:54 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए समय-समय पर अभिभावकों को जानकारी देने और विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से फीडबैक लेकर शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा शुरू की गई मेगा पी.टी.एम. मुहिम के तहत आज जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पी.टी.एम. (अभिभावक-शिक्षक बैठकें) आयोजित की गईं जिसमें अभिभावकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह घोषणा आज  लाल चंद कटारूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब ने जिला पठानकोट के दो स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान भाग लेते हुए की। इस मौके पर अन्य के अलावा  राजेश कुमार जिला शिक्षा अधिकारी पठानकोट (सैकेंडरी), नरेश कुमार जिला प्रधान बी.सी. विंग, विजय कुमार कटारूचक्क, पवन कुमार ब्लॉक प्रधान और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

लाल चंद कटारूचक्क ने मेगा पी.टी.एम. के दौरान अभिभावकों से लिया फीडबैक, मान सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई

उल्लेखनीय है कि आज  लाल चंद कटरूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब ने सरकारी हाई स्कूल सरना और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलिकपुर में मेगा पी.टी.एम. के दौरान शिरकत की और शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रमुखों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेगा पी.टी.एम. के दौरान अभिभावकों ने सरकारी स्कूलों में दी जा रही शिक्षा पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नई एवं ऐतिहासिक पहलकदमियां शुरू की हैं, जिनकी अभिभावकों द्वारा भरपूर प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मान सरकार के सकारात्मक फैसलों की बदौलत सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है। अब लोग निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों को अधिक महत्व दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा शिक्षा को प्राथमिकता देने और बच्चों को निजी स्कूलों से हटाकर सरकारी में दाखिला लेने से शिक्षकों को भी प्रोत्साहन मिला है और वे उत्साहपूर्वक काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सरकारी हाई स्कूल सरना में अभिभावकों ने खेल मैदान में मिट्टी डालने की मांग की है। इस संबंध में मौके पर उन्होंने पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर को संबंधित विभाग से कहकर स्कूल मैदान में मिट्टी डालकर इसे तत्काल ऊंचा करने के निर्देश दिए।

पठानकोट में स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2.63 करोड़ रुपए जारी--कैबिनेट मंत्री  लाल चंद कटरूचक्क ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए करोड़ों रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में पठानकोट जिले में स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2.63 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं जिससे विद्यार्थियों के लिए मौलिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

पठानकोट के होनहार छात्र जाएंगे विभिन्न राज्यों के 6 दिन के शैक्षिक दौरे पर--कैबिनेट मंत्री  लाल चंद कटरूचक्क ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रिंसिपलों और शिक्षकों को देश-विदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भेजने के बाद अब होनहार विद्यार्थियों को शैक्षिक दौरे पर देश के विभिन्न राज्यों में भेजने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के होनहार विद्यार्थियों में शामिल होकर जल्द ही जिला पठानकोट के होनहार विद्यार्थी विभिन्न राज्यों के 6 दिनों के दौरे पर जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X