Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री को सौंपी कार्य प्रगति पुस्तिका

Updated on Wednesday, February 05, 2025 17:52 PM IST

चंडीगढ। सहकारिता, कारागार, चुनाव, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते हुए भाजपा सरकार के 100 दिन की अवधि में उनके विभाग की गतिविधियों की कार्य प्रगति पुस्तिका भेंट की। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सिद्धि और डबल इंजन हरियाणा सरकार, तिगुनी रफतार के साथ संकल्प पर मिलकर आगे बढ रहे हैं।

सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में अपने प्रभार विभागों की गतिविधियों पर आधारित है पुस्तिका

मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर चल रही संगठनात्मक बैठकों के बीच सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते हुए अपने प्रभार वाले विभागों में तीसरी बार सरकार के पहले 100 दिन के कार्यकाल के दौरान की गतिविधियों पर आधारित कार्य प्रगति पुस्तिका सौंपी। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि इन 100 दिन के कार्यकाल के दौरान राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह के राज्य स्तरीय आयोजन रोहतक व गुरूग्राम में करवाए गए, ताकि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के सहकार से समृद्धि के संकल्प पर आमजन को जागरूक किया जा सके। इस कडी में गोहाना से प्रदेश भर के लिए जिला स्तरीय सहकारिता जागरूकता अभियान का आगाज किया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात करते हुए हरियाणा के पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाने पर चर्चा की। सिंधु-सरस्वती सभ्यता के महत्वपूर्ण केंद्र राखीगढी को अंतरराष्ट्रीय पहचान के तौर विकसित करने के मकसद से राखीगढी महोत्सव का आयोजन किया गया। द्वितीय महाभारत सर्किट सम्मेलन में सर्किट के दायरे में आने वाले क्षेत्रों के विकास और संजोने को लेकर प्रक्रिया को तेज किया गया। प्रदेश की जिला कारागार में कैदियों व बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गीता पाठ को प्रारंभ करवाया गया तथा उनकी सुविधाओं में बढोतरी के लिए प्रयास किए गए। विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए नवोन्मेषी योजनाएं तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें सहकारी समितियों को मुनाफे, वीटा द्वारा शुगर फ्री उत्पाद बनाने व विरासत साइटों को आमजन के मध्य लोकप्रिय बनाना  भी शामिल है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X