Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बठिंडा तहसील दफ्तर का अचानक निरीक्षण

Updated on Wednesday, February 05, 2025 17:52 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री स हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बठिंडा में तहसील दफ्तर का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सब-रजिस्ट्रार दफ्तर, फर्द केंद्र और विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री स मुंडियां ने सब-रजिस्ट्रार दफ्तर की जांच के दौरान निर्देश दिए कि रजिस्ट्री के समय खरीदार और विक्रेता दोनों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए और सीसीटीवी कैमरे हमेशा सक्रिय स्थिति में रहने चाहिए। फर्द केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदेश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति को टोकन प्रदान किया जाए, उसका कार्य समय पर निपटाया जाए और कोई भी लंबित इंतकाल  न रहने दिया जाए।

पारदर्शी, समयबद्ध और बिना परेशानी के आम लोगों को सेवाएँ प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुंडियां

उन्होंने यह भी कहा कि दफ्तर आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनके बैठने व पीने के पानी जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री शाखा का भी निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्व, पुनर्वास एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता यह है कि आम लोगों को पारदर्शी, समयबद्ध और बिना परेशानी के सेवाएँ प्राप्त हों। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि प्रदेश में लोगों को हर प्रकार की बेहतर और समय पर सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

स मुंडियां ने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियाँ सामने आईं, उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद आम नागरिकों से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि उनके सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी तथा सरकार सेवाएँ समय पर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग विकास बोर्ड के चेयरमैन नील गर्ग, शुगरफेड के चेयरमैन नवदीप जीदा, एस.डी.एम. बलकरन सिंह माहल और तहसीलदार मैडम दिव्या सिंगला भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X