Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

खर्चों में कटौती के लिए विदेशी मदद बंद करेगी सरकार : डोनाल्ड ट्रंप

Updated on Wednesday, February 05, 2025 11:28 AM IST

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से विदेशी मदद पर फैसले के चलते सहायता और विकास के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं में हड़कंप मच गया है। ट्रंप के कदम से गंभीर वित्तीय संकट खड़ा होने से सैकड़ों ठेकेदारों ने स्टाफ को निकालना शुरू कर दिया है। इनमें से कई ठेकेदारों का पहले से ही करोड़ों डॉलर का बकाया है।

विदेश मंत्री यूएसएड का कार्यवाहक निदेशक

ट्रंप सरकार खर्चों में कटौती के अभियान के तहत विदेशी मदद बंद करेगी। ट्रंप सरकार में शामिल विश्व के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच, ट्रंप ने विदेश मंत्री मार्को रूबियो को यूएसएड का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया है। यह एजेंसी विदेश विभाग के अंतर्गत कर दी गई है।

बता दें कि 2023 में अमेरिका ने यूएसएड (यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फार इंटरनेशनल डेवलपमेंट) कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशों और संस्थाओं को 72 अरब डॉलर की मदद दी थी।

यूएसएड के दर्जनों अधिकारियों को अवकाश पर भेज दिया गया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को पदभार संभालने के कुछ घंटों के अंदर ही मस्क को तकरीबन सभी अमेरिकी विदेशी सहायता की समीक्षा करने का निर्देश दिया था। मस्क पहले ही यूएसएड को आपराधिक संगठन करार देने के साथ ही इस एजेंसी का आकार छोटा कर दिया था।

ट्रंप के इस आदेश के बाद ही यूएसएड के दर्जनों अधिकारियों को अवकाश पर भेज दिया गया था। एजेंसी से जुड़े सैकड़ों ठेकेदारों को भी हटा दिया गया था। ट्रंप ने मस्क की अगुआई में सरकार का आकार कम करने और खर्च कम करने के लिए सरकारी दक्षता विभाग बनाया है।

ठेकेदारों पर आया संकट, लोगों को नौकरी ने निकाल

यूएसएड के लिए वर्षों से काम करने वाले ठेकेदार स्टीव श्मिडा ने अपने कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है। वह रेजोनेंस कंपनी के सह-संस्थापक हैं, जो नवाचार और मत्स्य संरक्षण जैसे क्षेत्रों मे काम करती है। जबकि जिन ठेकेदारों को हटाया गया है, उनमें रोज जुलीगर भी शामिल हैं। वह राष्ट्रपति की मलेरिया पहल के लिए काम कर चुकी हैं।

उन्होंने कहा, 'यह न केवल मेरी नौकरी जाने को लेकर निजी चिंता है बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य को भी लेकर ¨चता है।' जबकि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने यूएसएड की आलोचना की और इसके खर्च को बेकार करार दिया है।

यूक्रेन में बेघरों के सामने मुसीबतें

अमेरिकी सहायता पर रोक लगने से यूक्रेन में युद्ध के चलते बेघर हुए लोगों के सामने मुसीबतें खड़ी हो गई हैं। पूर्वी यूक्रेन के पाव्लोग्राड में सैकड़ों लोगों ने एक कंसर्ट हाल में शरण ली है। इस आश्रय स्थल को चलाने में प्रति माह सात हजार डालर का खर्च आता है और इसका 60 प्रतिशत खर्च यूक्रेन की मदद के लिए भेजे गए अमेरिकी फंड से पूरा किया जाता है। रूस के साथ लगभग तीन साल से चल रहे युद्ध के कारण यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं।

 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X