Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में फिर से बजा चुनावी बिगुल, चुनी जाएगी शहरों की सरकार

Updated on Tuesday, February 04, 2025 18:45 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य में दो चरणों में शहरी निकाय चुनाव होंगे। आठ नगर निगमों, चार नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं के मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के साथ अंबाला व सोनीपत नगर निगमों में मेयर के उप चुनाव केे लिए दो मार्च को वोट पड़ेंगे। केवल पानीपत नगर निगम के लिए नौ मार्च को दूसरे चरण में मतदान होगा। दोनों चरणों में होने वाले चुनाव के नतीजे 12 मार्च को आएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह द्वारा मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही उन सभी शहरी निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता लगा दी गई है, जहां पर चुनाव होने हैं।

प्रदेश में सात नगर निगमों, चार नगर परिषदों तथा 21 नगर पालिकाओं के चुनाव एक साथ करवाए जाएंगे तो एक नगर निगम का चुनाव बाद में होगा। हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करते हुए बताया कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत, हिसार, करनाल, रोहतक व यमुनानगर नगर निगम तथा गुरुग्राम जिले में पटौदी, कुरूक्षेत्र जिले में थानेसर, सिरसा तथा अंबाला छावनी नगर परिषदों में चुनाव दो मार्च को होंगे।

प्रदेश के आठ निगमों, चार परिषद व 21 पालिकों के लिए चुनाव का ऐलान , दो व नौ मार्च को होगा मतदान, 12 मार्च को आएगा परिणाम

इसके अलावा बराड़ा, बवानी खेड़ा, लोहारू, भिवानी, जाखल मंडी, फरूखनगर, नारनौल, बेरी, जुलाना, कलायत, सीवन, पूंडरी, इंद्री, नीलोखेड़ी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर, खरखौदा तथा रादौर नगर पालिकाओं के चुनाव भी दो मार्च को होंगे। अंबाला तथा सोनीपत में मेयरों के विधायक बनने के बाद यहां पर मेयर पद के लिए उपचुनाव करवाए जाएंगे। गुरुग्राम जिले के सोहना में नगर पालिका अध्यक्ष पद का उप चुनाव होना है। इसी प्रकार जींद जिले में सफीदों, करनाल में असंध, तरावड़ी, कुरुक्षेत्र में इस्माईलाबाद और लाडवा में उप चुनाव होंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में मंगलवार से ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है, जिसके चलते यहां के लिए अब कोई नई घोषणा, किसी नई योजना की आधारशिला तथा उदघाटन नहीं हो सकेगा। इस दौरान कोई भी ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। यदि कोई ट्रांसफर जरूरी होगा तो उसके लिए आयोग से परमिशन लेनी होगी। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी पांच फरवरी को अपने-अपने जिलों में चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान करते हुए अधिसूचना जारी करेंगे। पानीपत नगर निगम को छोडकऱ अन्य सभी निकायों में 11 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

धनपत सिंह ने बताया कि पानीपत की मतदाता सूचियां 18 फरवरी को फाइनल होंगी, जिसके चलते वहां पर 21 फरवरी से 27 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। पानीपत नगर निगम में नौ मार्च को मतदान होगा। प्रदेश की सभी निकायों के लिए 12 मार्च को चुनाव परिणाम का ऐलान किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रदेश भर में 25 हजार कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। चुनाव के लिए करीब 4500 बूथ होंगे, जहां 10 हजार ईवीएम लगाई जाएंगी।

शहरी निकाय चुनाव का कार्यक्रम

  • नामांकन प्रक्रिया 11 से 17 फरवरी
  • नामांकन की जांच 18 फरवरी
  • नाम वापसी 19 फरवरी 
  • चुनाव चिन्ह आवंटन    19 फरवरी
  • मतदान 2 मार्च सुबह आठ से शाम छह बजे

पानीपत नगर निगम

  • नामांकन प्रक्रिया 21 से 27 फरवरी
  • नामांकन जांच 28 फरवरी
  • चुनाव चिन्ह आवंटन      28 फरवरी
  • मतदान 9 मार्च
  • मतगणना             12 मार्च
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X