Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

प्राकृतिक आपदा और आपातकालीन उपायों के लिए स्कूलों को 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी: बैसं

Updated on Tuesday, February 04, 2025 18:08 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को आपातकालीन या प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित घटनाओं के दौरान प्रतिक्रिया करने के तरीकों के बारे में जागरूक करने और बिजली के करंट या आग लगने जैसी किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचाव के लिए 4 करोड़ रुपये से अधिक के फंड जारी किए गए हैं।

आज यहां जारी एक प्रेस बयान में पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैसं ने बताया कि एलिमेंट्री और सेकेंडरी स्कूलों को पुलिस-112, फायर-101, एंबुलेंस-108, महिला हेल्पलाइन-1091, ट्रैफिक हेल्पलाइन-1073 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए फंड का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूलों में लगाए जाएंगे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और दिशा-निर्देशों वाले डिस्प्ले बोर्ड

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूल प्रमुखों को स्कूल में आग लगने की घटना या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक निकासी योजना तैयार करने और आवश्यकता अनुसार आपातकालीन पैनिक अलार्म लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ को विद्यालय भवनों की नियमित जांच करने के लिए कहा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विद्युत उपकरण और तारें सही स्थिति में हैं।

किसी भी संकट से निपटने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए, स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए विशेषज्ञों को बुलाकर स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि इस संबंध में किए जाने वाले खर्चे को सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पी.एफ.एम.एस.) पोर्टल के ई.ए.टी. मॉड्यूल के माध्यम से किया जाए और फंड की ऑनलाइन निगरानी के लिए इसे समय पर संबंधित पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों में सुरक्षित माहौल तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, स हरजोत सिंह बैसं ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित वातावरण और उपयुक्त सुविधाओं को सुनिश्चित करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मिशन पर कार्य कर रहा है।

Readers' Comments
J P Singla 9/14/2023 5:11:48 PM

They should make efforts to open trade with Pakistan. This will help the so many traders and other so many beneficiaries associated with this line.

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X