Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा का झंडा हमारी आन-बान-शान और प्रतिष्ठा का प्रतीक : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Tuesday, February 04, 2025 15:49 PM IST

पंचकूला । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पंचकमल में 60 फुट ऊँचा पार्टी का झंडा लगाया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया।  बड़ौली ने कहा कि पार्टी का झंडा हमारी आन-बान-शान और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इसी ध्वज के नीचे भाजपा के लाखों करोड़ों कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से देश व समाज की सेवा में लगे हुए हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय आहुजा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। पार्टी ने एक विचारधारा के साथ लंबी यात्रा की है, इसी का परिणाम है कि आज देश भर में कमल खिल रहा है और भाजपा का झंडा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने रखी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार और नायब सरकार की जनता के हित में जो भी योजनाएं चला रही हैं उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला भाजपा कार्यालय में लगाया 60 फुट ऊँचा पार्टी का झंडा

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। जिन मुद्दों को लेकर पार्टी की स्थापना हुई थी उन सभी को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि पार्टी की विचारधारा के अनुरूप चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

 बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार हर हरियाणवीं के हित में समान भाव से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना भेदभाव किए पूरे प्रदेश में विकास कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति बढ़ रहा है। यही कारण है कि हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार के कार्य और नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई।

 बड़ौली ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर  बड़ौली ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को विजयी बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास और तरक्की के लिए 5 अक्टूबर को दिल्ली की जनता पूर्ण बहुमत के साथ कमल का फूल खिलाने जा रही है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X