Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

परिवहन मंत्री अनिल विज के छापे में 18 चालान हुए, 2.54 लाख रुपए जुर्माना

Updated on Tuesday, February 04, 2025 15:49 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री  अनिल विज द्वारा सोमवार शाम अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर ओवर लोडिड वाहनों के खिलाफ लगाए गए छापे के दौरान कुल 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिनपर 2.54 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।

दो वाहन चालकों द्वारा मौके पर ही चालान भर दिए गए थे जिन्हें छोड़ा गया जबकि शेष वाहनों को जब्त किया गया था। इन वाहनों को जुर्माना राशि भरने पर ही छोड़ा जाएगा। आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज बताया कि कुल जिन वाहनों की जांच की गई थी उनपर 2.54 लाख रुपए जुर्माना लागया गया है और यह राशि वाहन चालकों से वसूल की जाएगी।

सोमवार शाम परिवहन मंत्री विज ने अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर स्वयं उतर ओवरलोडिड वाहनों को पकड़ा था, कई अनियमितताएं मिली थी

गौरतलब है कि अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर सोमवार शाम परिवहन मंत्री अनिल विज ने एकाएक छापा मारा था और हाईवे पर स्वयं उतरकर ओवरलोडिड वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई थी और इन वाहनों को जब्त किया गया था। छापे की जानकारी मिलते ही मौके पर आरटीए अम्बाला और पुलिस टीमें पहुंच गई थी। छापे के दौरान कई वाहन चालकों के दस्तावेज मंत्री अनिल विज ने स्वयं चैक किए जबकि उन्होंने ट्रकों में लोड किए गए सामान का वजन व आकार भी चैक किया था। मंत्री विज की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति मच गई थी।

विज ने मौके पर ही तब कहा था कि उनका प्रयास है कि प्रदेश में ओवरलोड वाहन न चले और वाहन चालक पूरे दस्तावेजों के साथ चले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी इन्हें चैक करने के निर्देश दिए थे तथा यह भी कहा था कि वह कभी भी, कहीं भी वाहन जांच फिर से कर सकते हैं।

इन वाहन चालकों पर इतना जुर्माना लगाया

वाहन नंबर                                             जुर्माना राशि

  • एचआर 658381 43500
  • एचआर 64ए4868 32000
  • एचआर 37ई2769 36500
  • एचआर 37सी5867 25500
  • एचआर 37डी7071 15000
  • एचआर 37डी3408 15500
  • एचआर 37ई2463 15500
  • पीबी05डब्ल्यू9925 11000
  • पीबी03एपी6676 7500
  • एचआर69ई2155 6500
  • पीबी11बीवाई8754 6500
  • एचआर47डी4529 6500
  • पीबी13बीडी2263 6000
  • एचआर37ई6889 5500
  • पीबी03एजे2713 5500
  • एचआर37ई9993 5500
  • आरजे50जीए7631 5500
  • एनएल01एए3304 4500
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X