Wednesday, 12 February 2025
BREAKING
34 छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 में 99 पर्सेंटाइल और उससे अधिक अंक प्राप्त किए नीता अंबानी हार्वर्ड विश्वविद्यालय में भाषण देंगी संत रविदास के उपदेशों एवं उनके आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए : श्याम सिंह राणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जी को जयंती पर किया नमन हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ में आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम जल शक्ति मंत्रालय हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए करेगा कार्य - केंद्रीय जल शक्ति मंत्री वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा शिरोमणि भगत रविदास जी के 648वें प्रकाश दिवस पर हुए नतमस्तक नेपाल में जल विद्युत परियोजनाओं को गति देगा भारत गुरु रविदास ने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई : संजय टंडन हरजोत सिंह बैंस द्वारा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव पर पंजाबवासियों को बधाई

हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपमंडल नारायणगढ़ का किया दौरा

Updated on Tuesday, February 04, 2025 10:35 AM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी से आज उपमंडल नारायणगढ़ के रेस्ट हाउस में प्रेस एसोसिएशन नारायणगढ़ तथा पत्रकार मंच नारायणगढ़ से जुड़े मीडिया प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों का मुझे सदैव सहयोग मिला है। अपने राजनैतिक कैरियर के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ के मीडिया साथियों का उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक योजनाओं को लागू किया है।  जनता को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन जनता की समस्याओं को सुनें और तत्परता से उनके निदान के लिए कार्यवाही करें।

प्रदेश में अब तक 15 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बने , नशा तस्करों पर कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ के युवा पत्रकारों से कहा कि वे अपने वरिष्ठ पत्रकारों से मार्गदर्शन ले और सकारात्मक सोच के साथ जनता से जुडी खबरों को प्रकाशित करें। उन्होने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहेगा कि नारायणगढ़ क्षेत्र विकास की बुलंदियों को छुए। नारायणगढ़ उपमण्डल में खेल स्टेडियम, हॉकी का एस्टोटर्फ, बागवानी का रिजनल सैंटर एवं कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर, अधिकतर गांवों में कम्यूनिटी सैंटर, गांव डेरा में बिजली का पावर हाउस, कई पुल व सडक़े आदि कार्य करवाये  जा रहे हैं। इन सुविधाओं के पूरा होने पर इलाके के लोगों को इनका फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा और अब तक 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन गये है तथा शेष जिलों में आगामी समय में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे, इससे प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को सख्त आदेश दिये गये हैं।  अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कानून अनुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए भी मानस पोर्टल लांच किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों एवं नशा बेचने वालों से जुड़ी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, सीएम के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित उपमंडल के पत्रकार मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
संत रविदास के उपदेशों एवं उनके आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए : श्याम सिंह राणा

: संत रविदास के उपदेशों एवं उनके आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए : श्याम सिंह राणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जी को जयंती पर किया नमन

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जी को जयंती पर किया नमन

हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ में आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम

: हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ में आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम

जल शक्ति मंत्रालय हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए करेगा कार्य - केंद्रीय जल शक्ति मंत्री

: जल शक्ति मंत्रालय हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए करेगा कार्य - केंद्रीय जल शक्ति मंत्री

नेपाल में जल विद्युत परियोजनाओं को गति देगा भारत

: नेपाल में जल विद्युत परियोजनाओं को गति देगा भारत

शिक्षक संगठनों के सुझावों पर तैयार होगा नया ड्राफ्ट

: शिक्षक संगठनों के सुझावों पर तैयार होगा नया ड्राफ्ट

राव नरबीर सिंह ने जंगल सफारी परियोजना से जुड़े  विभागीय अधिकारियों संग जामनगर स्थित वंतारा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का किया दौरा

: राव नरबीर सिंह ने जंगल सफारी परियोजना से जुड़े विभागीय अधिकारियों संग जामनगर स्थित वंतारा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का किया दौरा

सड़क सुरक्षा को लेकर पंचकूला में आयोजित की गई सांतवी हरियाणा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

: सड़क सुरक्षा को लेकर पंचकूला में आयोजित की गई सांतवी हरियाणा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

हरियाणा के निकाय चुनाव में साझा घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस

: हरियाणा के निकाय चुनाव में साझा घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस

भाजपा ने निकायों के लिए बनाया तीन से पांच दावेदारों का पैनल

: भाजपा ने निकायों के लिए बनाया तीन से पांच दावेदारों का पैनल

X