Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

टीबी मुक्त हरियाणा के लिए सरकार-समाज का साझा प्रयास जरूरी : डॉ. सुनील कुमार

Updated on Monday, February 03, 2025 18:32 PM IST

कुरुक्षेत्र। हरियाणा रेडक्रास सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गोविंदगढ़ स्थित गुरुद्वारा में टीबी स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य की सामान्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 107 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और 56 के टीबी सैंपल लिए गए। टीबी स्क्रीनिंग कैंप का शुभारंभ जिला रेडक्रास सचिव डॉ. सुनील कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त हरियाणा के लिए सरकार-समाज का साझा प्रयास जरूरी है। टीबी के संभावित मरीजों को तलाशने के लिए रेडक्रास व स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से स्क्रीनिंग कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा जिला रेडक्रास चेयरमैन एवं उपायुक्त नेहा सिंह के मार्गदर्शन में टीबी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान में भी रेडक्रास की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है।

टीबी स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच शिविर में 107 लोगों के स्वास्थ्य की जांच , संभावित 67 लोगों के लिए गए टीबी सैंपल, निशुल्क वितरित की गई दवाइयां 

रेडक्रास टीबी को-आर्डिनेटर अंजलि ने बताया कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा के राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने निर्देशानुसार रेडक्रास सोसायटी की ओर से ड्राप आउट क्षय रोगियों का इलाज किया जा रहा है। टीबी बचाव को लेकर रेडक्रास की ओर से सार्वजनिक समारोहों में जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाते हैं। वहीं सरकार की ओर से टीबी जागरूकता को लेकर जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, उनमें भी रेडक्रास सोसायटी बढ़-चढक़र हिस्सा लेती है। सामान्य चैकअप के दौरान लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. अक्षिता शर्मा, रेडक्रास क्लर्क ओमप्रकाश, डीपीसी प्रोमिला, एलटी पूनम, जसविंद्र व अशीष, एसटीएस भूपेंद्र वालंटियर जोगेंद्र, राहुल व रानी तथा आशा वर्कर सुनीता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

107 लोगों के स्वास्थ्य की गई जांच

जिला टीबी आफिसर डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय गहन अभियान के तहत रेडक्रास और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सौजन्य से टीबी स्क्रीनिंग और सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अक्षिता शर्मा व अन्य सहयोगियों के साथ रेडक्रास की ओर से टीबी को-आर्डिनेटर अंजलि द्वारा सहयोग किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन प्रयासों के तहत 100 दिवसीय सघन जांच अभियान की शुरूआत की गई है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से झुग्गी-झोपड़ियों के साथ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्क्रीनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं, जिसमें रेडक्रास का भी सहयोग रहता है।

ये हैं टीबी बीमारी के लक्षण

  • दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना
  • रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना
  • बुखार आना, संक्रमण बढ़ने के साथ बढ़ना
  • थकावट होना
  • वजन कम होना
  • सांस लेने में दिक्कत होना
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X