Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सखी निवास, बच्चों के लिए डे केयर की भी सुविधा

Updated on Monday, February 03, 2025 18:31 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार कामकाजी महिलाओं की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद सेक्टर- 78 और गुरुग्राम सेक्टर 9 में सखी निवास योजना के तहत महिला छात्रावास का निर्माण करने जा रही है। इससे कामकाजी महिलाओं के रहने की समस्या दूर होगी। सखी निवास में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलेगा।

हरियाणा महिला विकास निगम इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहा है। सखी निवास में रहने वाली कामकाजी महिलाओं को डे केयर की सभी सुविधा दी जाएगी। वह अपने साथ बच्चों को भी रख सकती हैं। अगर बच्चे बड़े हो तो भी उसे रखने की व्यवस्था होगी। इसमें 12 साल तक के लड़के और 18 साल तक की लड़की को रखने की अनुमति होगी।

फरीदाबाद और गुरुग्राम में किया जा रहा छात्रावास का निर्माण

इस योजना का लाभ किसी भी तरह की कामकाजी महिलाओं को मिलेगा। इसमें अविवाहित के साथ विवाहित और तलाकशुदा भी शामिल होंगी। इसमें वंचित वर्ग और शारीरिक विकलांगता वाली महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। कामकाजी महिला हरियाणा निवासी होनी चाहिए और उसके पास हरियाणा का परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है । महानगरों में महिला की मासिक आय 50 हजार रुपये और किसी अन्य स्थान पर 35 हजार रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए । जब भी महिला की मासिक आय तय सीमा से अधिक होती है तो उसे छात्रावास को 3 माह के अंदर छोड़ना होगा। छात्रावास के लिए महिला को आधार कार्ड, पुलिस सत्यापन रिपोर्ट, कर्मचारी का वेतन प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ लगाना होगा।

यह आवास लगभग एक एकड़ में बनाए जाएंगे जहां 200 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। इसके निर्माण पर करीब 65 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत आएगी जो कि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है ।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X