Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

”टांगरी बांध को रामपुर-सरसेहड़ी की तरफ पक्का करने की शुरूआत की गई है, इससे टांगरी नदी का पानी शहर में नहीं आ सकेगा ” : अनिल विज

Updated on Saturday, February 01, 2025 18:46 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि टांगरी नदी का पानी शहर में न आये इसके लिए टांगरी नदी बांध (अंबाला) को रामपुर-सरसेहड़ी की तरफ पक्का करने की शुरूआत की गई है।

अनिल विज आज अंबाला के रामपुर-सरसेहड़ी से जगाधरी रोड तक 2.67 करोड़ रुपए की लागत से टांगरी नदी बांध (तटबंध) को ऊंचा व पक्का करने के कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रामपुर-सरसेहड़ी से जगाधरी रोड तक 2.67 करोड़ रुपए की लागत से टांगरी नदी बांध (तटबंध) को ऊंचा व पक्का करने के कार्य का किया शिलान्यास

उन्होंने कहा कि पहले नदी के पानी के कारण रामपुर-सरसेहड़ी व अन्य क्षेत्रों की ओर काफी नुक्सान हुआ था। इसके बाद कच्चा बांध बनाया गया था, अब इस कच्चे बांध को स्टोन पीचिंग व मिट्‌टी डालकर इसे पक्का किया जा रहा है। जगाधरी रोड से चंदपुरा तक भी पक्का बांध बनाया जाएगा।

जगाधरी रोड से रेलवे लाइन तक बांध बनाया जायेगा ताकि टांगरी का पानी शहर में न आ सके : विज

मंत्री ने कहा कि भविष्य में टांगरी नदी के तल को और गहरा करने की योजना बनाई है ताकि पानी करधान, नग्गल, प्रभु प्रेम पुरम व अन्य कालोनियों में न जा सके। जैसे-जैसे मंजूरी मिल रही है योजनाओं पर काम किया जा रहा है। जगाधरी रोड से लेकर रेलवे लाइन तक भी बांध बनाया जायेगा  ताकि टांगरी नदी का पानी शहर की तरफ न आए। माइनिंग विभाग से इजाजत मिलते ही नदी रेत को निकाला जायेगा और नदी को 15-20 फुट गहरा कराया जाएगा।

टांगरी नदी पर बब्याल की ओर सड़क बनाकर पानी से सुरक्षा की, अब सड़क भी चौड़ी होगी

मंत्री अनिल विज ने कहा कि टांगरी नदी बरसाती नदी है जोकि शहर के बीच से निकलती है, जब बरसात आती है तो  शहर में बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं।

रामगढ़ माजरा से टांगरी नदी में आ रहे नाले को बंद करने के निर्देश दिए

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अम्बाला कैंट के एसडीएम को रामगढ़ माजरा से टांगरी नदी में आ रहे नाले को बंद कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस नाले से कभी भी टांगरी नदी का पानी शहर में प्रवेश कर सकता है। पानी निकालने के लिए उन्होंने क्षेत्र में और व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

वहीं, उन्होंने बताया कि महेशनगर ड्रेन के शेष क्षेत्र को पक्का करने का टेंडर हो चुका है और इसके लिए 24 करोड़ रुपए नगर परिषद से सिंचाई विभाग को जमा करा दिए गए हैं। इससे पहले, कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज का कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने रामपुर-सरसेहड़ी में जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने बाँध को पक्का करने के कार्य का शिलान्यास किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X