Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति को मजबूत करेगा आम बजट: कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Saturday, February 01, 2025 18:45 PM IST

चंडीगढ़ । सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट को गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें मजबूत करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा नागरिकों को 12 लाख रुपए तक की आमदनी में आयकर छूट से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने का काम किया है। उन्होंने बजट को शानदार बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का  जताया आभार

आज यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार आठवीं बार पेश किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल में आम बजट आमजन की बेहतरी, विकास को गति देने वाला और मध्यम वर्ग की क्षमता बढ़ाने की दिशा में पेश किया गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत, सशक्त भारत के संकल्प की झलक नजर आती है। इसपर आगे बढ़ते हुए वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को सशक्त करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा वालों को बड़ी राहत देने के साथ-साथ बुजुर्गों को टैक्स छूट दुगनी किया जाना उनके प्रति भाजपा सरकार के सम्मान को दर्शाता है। कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज व समय पर कैंसर की पड़ताल सुनिश्चित करने के लिए न केवल कैंसर दवाइयों को ड्यूटी फ्री करते हुए उन्हें सस्ता किया गया है, अपितु अगले तीन साल में हर जिला में कैंसर डे केयर को स्थापित करने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने हर घर, नल से जल योजना को वर्ष 2028 तक बढ़ाने, महिला युवा उद्यमियों को 2 करोड़ रुपए तक का टर्म लोन, किसानों को क्रेडिट कार्ड लिमिट 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किए जाने का भी स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हर वर्ग की बेहतरी के लिए आम बजट में योजनाबद्ध तरीके से फंड की व्यवस्था की गई है, ताकि देश के हर वर्ग का समुचित विकास हो सके।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X