Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज आज पुष्पा अंदाज़ में दिखे, "झुकेगा नहीं" वाला पुष्पा साइन ऑफ़ किया

Updated on Saturday, February 01, 2025 18:44 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज आज पुष्पा अंदाज़ में दिखे और "झुकेगा नहीं" वाला पुष्पा साइन ऑफ़ किया। आज पत्रकारों के द्वारा एक्स पर किए गए ट्वीट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "यह सच है कि मैं कुछ नहीं बोलता तथा मेरी क्या हैसियत है और जो कुछ भी मैं बोलता हूं वह मेरी आत्मा बोलती है और आत्मा की आवाज को दबाया नहीं जा सकता"।

"यह सच है कि मैं कुछ नहीं बोलता तथा मेरी क्या हैसियत है और जो कुछ भी मैं बोलता हूं वह मेरी आत्मा बोलती है"  : अनिल विज

इस दौरान गत दिवस दिए गए बयान के 100 दिन हो गए और कोई कार्रवाई नहीं हुई तथा इसके बाद अंबाला के डीसी को बदल दिया गया, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज  ने कहा कि "यह आते-जाते रहते हैं इससे कोई ताल्लुक नहीं है"।

उनसे (वर्कर) बैठकर बात करेंगे, उसके बाद फिर सोचेंगे" - विज

वर्करों द्वारा संघर्ष और आत्मसम्मान की लड़ाई जारी रहेगी की पोस्ट डालने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "अभी मेरी कोई बात नहीं हुई है कि वह (वर्कर) क्या महसूस कर रहे हैं और उनसे (वर्कर) बैठकर बात करेंगे, उसके बाद फिर सोचेंगे"।

"अगर हुड्डा साहब ने ऐसा कहा है तो उनका धन्यवाद" - विज

विज के गत दिवस बयान के संबंध में संबंध में दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट करके कहा है कि हरियाणा में अफसरशाही हावी है और मंत्रियों को मंत्री नहीं माना जाता, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "अगर हुड्डा साहब ने ऐसा कहा है तो उनका धन्यवाद"।

"केंद्रीय बजट बहुत ही बेहतरीन और सर्वांगीण विकास का बजट है" – विज

आज प्रस्तुत किए जा रहे केंद्रीय बजट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि "केंद्रीय बजट बहुत ही बेहतरीन और सर्वांगीण विकास का बजट है और हर वर्ग के लाभ का बजट प्रस्तुत होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री बहुत ही है और जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से वह वित्त मंत्री हैं तथा देश की अर्थव्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है। विज ने कहा कि इस बार जीएसटी और इनकम टैक्स के संग्रहण में बहुत बढोतरी हुई है। इसके अलावा, इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक वृद्धि तथा एमएसएमई में काफी धनराशि लगाई जा सकती है और मुझे उम्मीद है कि इसमें निवेश किया जाएगा ताकि रोजगार मिले और देश तरक्की करें"।

"राष्ट्रपति से इनके सारे परिवार (गांधी परिवार) को झुक कर माफी मांगनी चाहिए" - विज

प्रियंका गांधी ने बजट भाषण के दौरान राष्ट्रपति को बेचारी बोल दिया, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "यह तो (प्रियंका गांधी व गांधी परिवार) सारे देश को बेचारा मानते हैं, यह अपने आप को राजा और हमें गुलाम मानते हैं। अंग्रेज इस देश को 1947 में छोड़कर चले गए लेकिन इनके (गांधी परिवार) अंदर से अंग्रेज आज तक नहीं गए, यह (गांधी परिवार) आज भी अपने आप को मलिक मानते हैं। राष्ट्रपति से इनके सारे परिवार (गांधी परिवार) को झुक कर माफी मांगनी चाहिए"।

"इस बार भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बनाएगी" – विज

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही केजरीवाल के आठ विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "केजरीवाल जी की पतंग तो कट चुकी है और कौन लूटता है वह अलग बात है। विज ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि केजरीवाल जी का काम तमाम हो चुका है और इस बार भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बनाएगी"।

"झूठ बोलना भी एक अपराध है" - विज

यमुना में जहर मिलाने को लेकर चल रही राजनीति के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "झूठ बोलना भी एक अपराध है, झूठे आरोप लगाना भी एक अपराध है, झूठे आरोप लगाकर पैनिक फैलाना भी अपराध है, इन आरोपों में केजरीवाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए"।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X