Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस यमुनानगर में जनता दरबार लगाकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने लोगों की सुनी समस्याएं

Updated on Saturday, February 01, 2025 10:46 AM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनकर उनका शीघ्र समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द समाधान करना ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा ताकि जनता उसका लाभ उठा सकें।

कृषि मंत्री  श्याम सिंह राणा ने कहा हम पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करना चाहते हैं। हम सभी मिलकर कार्य करेंगे और रादौर तथा ऊँचा चांदना में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे। हमारी प्राथमिकता लोगों को सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार जनसेवा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसके लिए समन्वय की आवश्यकता है, जिससे सभी लोग मिलकर जनकल्याण के लिए कार्य कर सकें।

समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को जल्द समाधान करवाने के दिए निर्देश

उन्होंने जनता दरबार में लोगों से कहा कि प्रदेश सरकार ने हर तबके के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है और जनता को चाहिए की वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र रादौर के अंतर्गत आने वाले नगर निगम क्षेत्र के लोगों ने भी उनके सामने बिजली, पानी, गलियों, नालियों, पक्के मकान बनवाने, पेंशन जैसी अनेकों प्रकार की लगभग 250 मांगे व समस्याएं रखी, जिस पर कैबिनेट मंत्री महोदय ने आश्वासन देते  हुए कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द ही समाधान किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि बेघर, कच्चे मकान, किरायेदारों का अपना आवास हो, इसके लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना का लाभ उठाकर पात्र व्यक्ति अपना आवास बनाने का सपना पूरा कर सकते है। आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिए ही होंगे। पात्रता पूरी करने वाले खुद अपने स्तर पर भी जरूरी दस्तावेज के साथ वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। वहीं सीएससी पर भी आवेदन किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विभाग की वेबसाइट https://pmaymis.gov.in  पर जाकर खुलने वाले फार्मेट के हिसाब से जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर आवेदन किया जा सकता है। जो आवेदक स्वयं आवेदन नहीं कर सकते वे सीएससी के जरिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा जो पात्र आवेदन करने में असमर्थ है, वह निगम कार्यालय से मदद ले सकता है। पात्र किसी भी कार्य दिवस में नगर निगम कार्यालय में संबंधित दस्तावेज के साथ बिना कोई शुल्क दिए आवेदन कर सकते है।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X