Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं की गुणवत्ता में हुआ सुधार : कुमारी आरती सिंह राव

Updated on Saturday, February 01, 2025 10:46 AM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है , इसका सबूत यह है कि इस बार केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा के 769 स्वास्थ्य संस्थानों को "कायाकल्प" पुरस्कार दिया गया है। गत वर्ष यह पुरस्कार 390 संस्थानों को मिला था।

कुमारी आरती सिंह राव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उन स्वास्थ्य संस्थानों की सूची जारी की गई है जिनको "कायाकल्प" पुरस्कार से नवाज़ा गया है। कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल को मौजूदा वित्तीय वर्ष में राज्य स्तर पर पहली रैंकिंग के साथ कायाकल्प पुरस्कार मिला है। इनके अलावा , हरियाणा के 768 अन्य संस्थानों को कायाकल्प पुरस्कार मिला है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कायाकल्प पुरस्कार देने की पहल स्वच्छता बनाए रखने तथा संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं को बढ़ावा देने में अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाली स्वास्थ्य संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी। हरियाणा इन प्रथाओं को अपनाने में अहम भूमिका निभा रहा है तथा प्रत्येक वर्ष इन संस्थानों  की संख्या बढ़ रही है तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में इन मानकों को प्राप्त करने में लगातार सुधार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की पहल पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 15 मई 2015 को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कायाकल्प पुरस्कार देने की पहल की गई थी। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अस्पतालों को कायाकल्प पुरस्कार के लिए तीन स्तरीय मूल्यांकन कर विभिन्न सुविधाओं के आधार पर आंका जाता है।

केंद्र सरकार से राज्य के 769 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला "कायाकल्प" पुरस्कार, पुरस्कार पाने वाले संस्थानों की पिछले वर्ष से दोगुनी हुई संख्या

स्वास्थ्य मंत्री ने पुरस्कार विजेता स्वास्थ्य संस्थानों एवं इनके स्टॉफ को बधाई देते हुए बताया कि इस वर्ष 769 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प पुरस्कार दिए गए हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के आकलन में कुरुक्षेत्र का जिला अस्पताल हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल बन गया है। कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल को मौजूदा वित्तीय वर्ष में पहली रैंकिंग के साथ कायाकल्प पुरस्कार दिया गया है। प्रथम पुरस्कार विजेता इस अस्पताल को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।

इसी प्रकार , सोनीपत जिला के गांव बड़खालसा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपनी श्रेणी में पहली रैंकिंग मिली है , और इसको 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। उन्होंने बताया की पुरस्कार पाने वाले 767 स्वास्थ्य संस्थानों में से 19 जिला अस्पताल, 38 सामान्य अस्पताल, 76 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 196 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 438 स्वास्थ्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

इनके अतिरिक्त, 2 पुरस्कार पर्यावरण की श्रेणी में भी मिले हैं। इनमें सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण अनुकूल अस्पतालों की श्रेणी में गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित अस्पताल को पहला स्थान मिला तथा 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसी श्रेणी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के वर्ग में अंबाला जिला के मुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी पहला स्थान मिला तथा 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

हरियाणा के स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल ने बताया कि पिछले वर्ष इसी योजना के तहत 390 स्वास्थ्य संस्थानो को 3,53,95,000 रूपये ( लगभग 3 करोड़ 54 लाख ) के नकद पुरस्कार दिए गए थे। जबकि इस वर्ष स्वास्थ्य संस्थानो की सख्या बढ़ कर लगभग दोगुनी यानि 769 हो गई जिन्हे 5,09,05,000 रूपये ( लगभग 5 करोड़ 9 लाख) के नकद पुरस्कार दिए गए हैं। इस पुरस्कार राशि का उपयोग रोगियों की  देखभाल की सेवाओं में सुधार, संस्थानो मे सफाई की व्यवस्था में सुधार तथा कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त सुविधाएं देने के लिए किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X