Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, चंडीगढ़ मुख्यालय में कार्यरत दो अधिकारी व एक कर्मचारी हुए सेवानिवृत

Updated on Saturday, February 01, 2025 10:46 AM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, चंडीगढ़ मुख्यालय में कार्यरत दो अधिकारी व एक कर्मचारी अपने संतोषजनक सेवाएं पूरी करने उपरांत आज सेवा निवृत हो गए। विभाग की हरियाणा सिविल सचिवालय के आठवीं मंजिल पर स्थित प्रेस शाखा में व मुख्यालय की अन्य शाखाओं में सेवानिवृत होने वालों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त निदेशक वंदना शर्मा, लाइजनिंग अधिकारी  जोगिंदर सिंह गाबा तथा सहायक  बाला दत्त जोशी शामिल हैं। वंदना शर्मा ने विभाग में फरवरी 1997 में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी  के रूप में सोनीपत से अपनी सेवाएं आरंभ की थी। इसके बाद वे कुरुक्षेत्र में भी लंबे समय तक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रही। वर्ष 2018 में उप-निदेशक के पद पर पदोन्नति हुई थी। उसके बाद संयुक्त निदेशक तथा अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने मुख्यालय पर फिल्ड, प्रकाशन, विज्ञापन, संवाद सोसाइटी, सीएम सेल तथा आर एंड आर शाखा में अपनी सेवाएं दी।

 इसी प्रकार  जोगिंदर सिंह गाबा ने विभाग में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद पर ज्वाइन किया था। उसके बाद विभिन्न पदों पर होते हुए आज लाइजनिंग अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए। बाला दत्त जोशी ने अगस्त 1992 में फोटोस्टेट अटेंडेंट के रूप में ज्वाइन किया था। उसके बाद विभिन्न पदों पर होते हुए आज सहायक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने विभाग में 33 वर्षों की संतोषजनक सेवाएं दी है। वे प्रेस फैसिलिटी सहायक शाखा में लंबे समय तक कार्यरत रहे और मीडियाकर्मियों के लिए संतोषजनक कार्य के लिए जाने जाते थे। उनके सम्मान में आज प्रेस शाखा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महानिदेशक के. एम. पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल व प्रेस शाखा प्रभारी संयुक्त निदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिरकत की।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X