Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

केंद्र सरकार देश के हर वर्ग और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध: अनिल विज

Updated on Saturday, February 01, 2025 10:46 AM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक बजट में चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाती है। सरकार हर वर्ग और क्षेत्र के उत्थान के लिए प्रयासरत है और पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

मीडिया से बातचीत  करते हुए  विज ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र एजेंसी है, जो किसी भी राजनीतिक दल से प्रभावित नहीं होती। आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां भी संदेह या सबूत मिलते हैं, वहां आयोग कार्रवाई करता है, चाहे वह किसी भी दल से संबंधित हो।

आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि "आप पार्टी के लोग चीखते ज्यादा हैं और उन्हें इस तरह की ट्रेनिंग दी जाती है।" दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हमेशा सफाई का मुद्दा उठाने पर प्रतिक्रिया देते हुए  विज ने कहा कि उनके ही सांसद ने उनके घर के बाहर कूड़ा डालकर उनकी सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा, "दिल्ली की सड़कें, नाले और नालियां गंदगी से भरी हैं, धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन केजरीवाल जी सिर्फ भाषणबाजी में लगे रहते हैं।"

दिल्ली चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए पंजाब सरकार कर रही संसाधनों का दुरुपयोग

चुनाव आयोग के एक अधिकारी पर केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर  विज ने कहा कि इस पर केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी अधिकारी का कार्यकाल समाप्त होने में दो महीने बचे हैं, तो क्या वह काम करना बंद कर देगा? चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और आखिरी घंटे तक उसके अधिकारी को कार्य करने का अधिकार है।

पंजाब सरकार के संसाधनों के कथित दुरुपयोग पर उन्होंने कहा कि पंजाब नंबर की गाड़ी में पैसा मिलना यह संकेत देता है कि पंजाब सरकार दिल्ली चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए सरकारी अमले और संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और आयोग इस दिशा में काम भी कर रहा है।

Readers' Comments
सुमन 9/13/2023 8:12:44 AM

🤔

HARPREET Singh Aulakh 9/13/2023 7:48:46 AM

Good gesture

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X