Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाया जाएगा: गजेंद्र सिंह शेखावत

Updated on Friday, January 31, 2025 18:13 PM IST

चंडीगढ़। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि हरियाणा की सभ्यता व समृद्ध संस्कृति व पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की भव्यता को बढ़ाने व आगामी समय मे बड़े भागीदार राष्ट्रों को मेले से जोड़ने पर भी बल दिया।

पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिया 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का न्यौता

शुक्रवार सुबह हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात करते हुए आगामी 7 फरवरी से फरीदाबाद में शुरू होने जा रहे 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के उद्घाटन का विधिवत न्यौता दिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की भांति हरियाणा के पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार मिलकर इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करेंगे, ताकि हरियाणा की समृद्धता को पूरी दुनिया नजदीक से जाने व उसका अहसास करे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की भव्यता को बढाने के लिए आगामी संस्करणों में बड़े देशों को सहयोगी राष्ट्र के तौर पर जोड़ा जाएगा, ताकि उनके साथ सांस्कृतिक,  शिल्पकला, हथकरघा क्षेत्र में आपसी मेल-जोल को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के कार्यक्रम कैलेंडर को निर्धारित किया जाए, ताकि वैश्विक स्तर पर आने वाले प्रतिभागियों एवं कलाकारों के साथ-साथ पर्यटक इसकी निर्धारित अवधि में सूरजकुंड आकर अपनी भागीदारी कर सकें। उन्होंने ग्लोबल प्लेटफार्म पर सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले को बढ़ावा देने के लिए मुंबई, कोलकाता आदि स्थानों पर आयोजित होने वाले मेलों की तर्ज पर सूरजकुंड में थीम आधारित मेले लगाने का सुझाव दिया।

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश मे खान-पान, सांस्कृतिक, कला क्षेत्र की विविधता में एकजुटता लाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गम्भीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी केंद्रीय पर्यटन मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में डिजिटल प्लेटफार्म का बड़ा इस्तेमाल किया जाएगा। ऑनलाइन टिकट की बुकिंग से लेकर कलाकारों व स्टालों के क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ निगरानी की जा सके। उन्होंने बताया कि मेला मैदान में आने वाले लाखों आगन्तुकों को थीम स्टेट मध्य-प्रदेश व उड़ीसा, बिम्सटेक देशों के साथ-साथ 50 देशों के कलाकार, बुनकर, शिल्पकार मेले में भागीदारी करेंगे, जबकि 15 राज्यों के पारंपरिक व लजीज व्यजनों का आनंद आमजन ले सकेंगे। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक सुनील कुमार, महाप्रबंधक आशुतोष राजन, निजी सचिव सुनील लाकड़ा उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X