Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक का शानदार आगाज़

Updated on Friday, January 31, 2025 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में से एक किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक 2025 का उद्घाटन करते हुए पंजाब के पर्यटन और संस्कृति मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज स्थानीय स्टेडियम में इन खेलों का शानदार आगाज़ किया।

इस मौके पर संबोधन करते हुए तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवई में राज्य सरकार पंजाब में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है ताकि पंजाब को देश का प्रमुख राज्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों के लिए एक उचित माहौल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं और पंजाब में खेलों की पुरानी शान को पुनः बहाल करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता रही है।

मंत्री सौंद ने यह भी ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा यह ऐतिहासिक खेल आयोजित करने के लिए 75 लाख रुपये का बजट रखा गया है, जिससे राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम राज्य भर में खेल संस्कृति स्थापित करने में सकारात्मक योगदान देगा, जिससे राज्य के हर कोने से प्रतिभा उभरेगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करने वाले एथलीटों को दिए जाने वाले नकद इनामों में भी बढ़ोतरी की गई है।

किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक के लिए 75 लाख रुपये का बजट रखा, खेलों की शान को पुनः बहाल करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता - सौंद

मंत्री ने कहा कि राज्य में करवाए जा रहे ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ के वार्षिक कार्यक्रम को युवाओं द्वारा भरपूर समर्थन मिला है। मंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही प्रसिद्ध ग्रामीण ओलंपिक में बैल गाड़ियों की दौड़ को पुनः शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह दौड़ एक प्रसिद्ध खेल रही है और इन खेलों में यह दौड़ आकर्षण का केंद्र रही है। मंत्री ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करने पर विचार करने की बात कही और इस मंशा के लिए मुख्यमंत्री से समर्थन की भी मांग की।

सौंद ने खेल प्रेमियों को इस शानदार कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए स्टेडियम में एकत्र होने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलें बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और हर वर्ग को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल की अगुवाई में जिला प्रशासन की इस कार्यक्रम और इसके भागीदारों के लिए उचित प्रबंधन करने की सराहना की।

इन खेलों के पहले दिन हर उम्र वर्ग के एथलीटों ने दस विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें पुरुषों और महिलाओं के हॉकी मैच, 14 साल वर्ग और 17 साल वर्ग की लड़कियों के लिए कबड्डी (नेशनल स्टाइल) इवेंट, लड़के और लड़कियों के लिए 60 मीटर और 100 मीटर दौड़, पुरुषों और महिलाओं के लिए 1500 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ हीट और फाइनल, खो-खो मैच, पुरुषों के लिए वॉलीबॉल, शूटिंग इवेंट और अन्य विभिन्न पारंपरिक पेंदा खेल शामिल थे।

इससे पहले, डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल और अन्य सिविल अधिकारियों ने स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस समारोह की पहली शाम में पंजाबी गायक प्रीत हरपाल ने समां बांध दिया। इसके बाद 1 फरवरी को गायक विरासत संधू और 2 फरवरी को कुलविंदर बिल्ला द्वारा संगीत प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X