Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने पानीपत में कपड़ा उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की पूर्व बजट परामर्श बैठक

Updated on Thursday, January 30, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने वीरवार को बजट 2025–26 के लिए पानीपत में कपड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपड़ा उद्योग जगत के साथ जो विचार विमर्श हुआ है और सुझाव लिए गए हैं, उन्हें आगामी बजट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करने पर पूर्ण रूप से विचार किया जाएगा ताकि उद्योग जगत प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का पूर्ण रूप से लाभ उठा सके और रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा किए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमी अपने सुझाव सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर या लिखित रूप से भी दे सकते हैं। उन सुझावों के आधार पर प्रदेश को सामाजिक आधारभूत ढांचे और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बजट में नई योजनाएं बनाई जा सकें।

उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझावों को ज्यादा से ज्यादा आगामी बजट में किया जाएगा शामिल - मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा टेक्सटाइल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नीति बनाई है। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और वर्तमान हरियाणा सरकार स्वरोजगार को प्रेरित करने के लिए कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि देश के विकास में उद्योग जगत की अहम भागीदारी होनी चाहिए।

अब तक बजट के लिए 9 हजार से ज्यादा सुझाव हुए प्राप्त

नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक समावेशी बजट की परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं ताकि प्राप्त बेहतरीन सुझावों को राज्य सरकार के बजट में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य सरकार ने एक व्यवस्था आरंभ की है, जिसमें प्रदेश का कोई भी व्यक्ति घर बैठकर भी ऑनलाइन माध्यम से बजट संबंधी सुझाव दे सकता है। इसके लिए एक समर्पित पोर्टल तैयार किया गया। अब तक प्रदेशभर में विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बजट पूर्व परामर्श में 9 हजार सुझाव प्राप्त हुए हैं।उन्होंने कहा कि बजट पूर्व परामर्श बैठकें करने का उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग के कल्याण व आर्थिक उन्नति के लिए योजनाएं बनाई जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पानीपत में विभिन्न उद्यमियों द्वारा आज दिए गए सुझाव आगामी बजट में प्रदेश को सशक्त और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस चर्चा में विभिन्न उद्योग संगठनों के करीब 15 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री को अपने सुझाव दिए।

प्रस्तुत किए जाने वाले बजट अभिभाषण को अवश्य सुनें सभी उद्यमी– राजेश खुल्लर

 मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  राजेश खुल्लर ने इस चर्चा में भाग लेने वाले सभी उद्यमियों से अपील की कि जिस दिन मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी वित मंत्री के रूप में फरवरी माह में बजट प्रस्तुत करेंगे उस दिन वे उनका अभिभाषण अवश्य सुनें।

 इस अवसर पर विधायक  प्रमोद विज, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  एके सिंह, स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक  अंसज सिंह, उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया और पूर्व सांसद  संजय भाटिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X