Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा फिनलैंड में प्रशिक्षण के लिए भेजने हेतु प्राइमरी और एलिमेंट्री शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू

Updated on Thursday, January 30, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश की स्कूल शिक्षा प्रणाली को विश्वस्तरीय मानकों के बराबर लाने के निरंतर प्रयासों के तहत पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू में प्रशिक्षण के लिए प्राइमरी और एलिमेंट्री शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 72 प्राथमिक और एलिमेंट्री शिक्षक (बी पी ई ओज, सी एच टीज, एच टीज) के दूसरे बैच को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तीन सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक सप्ताह पंजाब में और दो सप्ताह फिनलैंड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक शिक्षक 2 फरवरी, 2025 की शाम 5 बजे तक ई-पंजाब स्कूल पोर्टल epunjabschool.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की आयु 31 जनवरी, 2025 तक 43 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए, जबकि यह एचटी, सी एच टी और बी पी ई ओ पदों के लिए अधिकतम आयु 48 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदकों के पास वैध भारतीय पासपोर्ट होना आवश्यक है, जिसकी वैधता कम से कम सितंबर 2025 तक होनी चाहिए। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों के खिलाफ कोई लंबित चार्जशीट, जांच या आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए।

इच्छुक शिक्षक 2 फरवरी तक ई-पंजाब स्कूल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: हरजोत सिंह बैंस



इसके अलावा, आवेदकों को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन को दर्शाने वाली 20 सिफारिशें या रेफरेंस प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें से 10 वर्तमान छात्रों के माता-पिता और 10 पूर्व छात्रों के माता-पिता द्वारा दिए गए होने चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों (एलिमेंट्री शिक्षा) द्वारा 3 फरवरी को सत्यापन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स बैंस ने बताया कि प्रारंभिक शर्तें पूरी करने वाले सभी उम्मीदवार दूसरे दौर में जाएंगे। दूसरे दौर में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, ए सी आर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट), इंटरव्यू-कम-प्रेजेंटेशन में प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में योगदान के आधार पर योग्य शिक्षकों का चयन किया जाएगा।

योग्य शिक्षकों से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील करते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब को स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी बनाया जा सके।

 

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X