Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुणवत्तापरक कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट : विपुल गोयल

Updated on Thursday, January 30, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने कहा है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के  निर्देश दिए ।

यह निर्देश शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने हरियाणा निवास में प्रदेशभर के नगर निकायों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में उद्योग और पर्यावरण मंत्री  राव नरवीर भी उपस्थित रहे।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की ली बैठक:  मंत्री विपुल गोयल

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारी सप्ताह में एक बार फील्ड में जाकर रिपोर्ट लेना सुनिश्चित करें। इससे अधीनस्थ अधिकारी हमें भ्रमित नहीं कर सकेंगे और हर विषय की अपडेट जानकारी हमारे पास होगी।

उन्होंने कहा कि हम  ऐसे विभाग से जुड़े हैं जिनके काम की लोग प्रतिदिन समीक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब सुबह लोग सैर के लिए निकलते हैं तो रास्तों में सड़कों पर गलियों में सफाई व्यवस्था देखकर हमारे विभाग की कार्यशैली की समीक्षा करते हैं।

शहर और कस्बों में सफाई व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान  

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए हमारे पास संसाधनों और बजट की कोई कमी नहीं है।  विपुल गोयल ने अधिकारियों को कहा कि विभाग से जुड़े कार्यों की निरंतर जिलों में भी समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि जल्दी ही वे स्वयं भी प्रत्येक जिले में जाकर कामों की समीक्षा करेंगे।

बेसहारा गोवंश गौशालाओं में पहुंचाएं

मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि शहर और कस्बों में बेसहारा घूमने वाले गोवंश को पकड़कर नजदीक की गौशालाओं में भेजें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं का पूरा रिकॉर्ड गौ सेवा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। किस गौशाला में कितने गोवंश को भेजा जा सकता है, यह जानकारी हमें गौ सेवा आयोग की साइट से मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस विषय में सौ प्रतिशत काम होना चाहिए। इस विषय को सभी अधिकारी गंभीरता से लें।

अधिकारियों की जवाबदेही तय हो

मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि बड़े शहरों और कस्बों में बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। इसके साथ ही जो अधिकारी काम करने में लापरवाही बरते उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

सीवर ओवरफ्लो की समस्या का करें समाधान

मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश के कई बड़े शहरों में कुछ स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो की शिकायतें मिल रही हैं। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का कार्य करें। सीवरेज और पेयजल से सम्बंधित समस्या कहीं पर भी नहीं रहनी चाहिए।

विभाग की जमीन से कब्जे हटवाएं

मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि कहीं पर भी विभाग की जमीन पर कब्जे नहीं होने चाहिए। यदि किसी जगह पर किसी ने कब्जा किया हुआ है तो उसे हटवाएं। साथ ही विभाग की जमीन का लैंड रिकॉर्ड अपडेट करें। इस अवसर पर विभाग के कमिश्नर एवं सचिव  विकास गुप्ता के अलावा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X