Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सूरजकुंड मेले में होगा सांस्कृतिक धमाल, देसी-परदेसी कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा

Updated on Thursday, January 30, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ। अरावली की तलहटी में बसे सूरजकुंड के अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के 38वें संस्करण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कला का डबल धमाल मचने जा रहा हैं। ठीक एक सप्ताह बाद शुरू होने जा रहे दुनिया के सबसे बडे शिल्प मेला में मेजबान हरियाणा, थीम स्टेट मध्य प्रदेश, उडीसा, बिम्सटेक देशों के साथ-साथ 8 पूर्वोत्तर राज्यों के हजारों कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को आनंदित करेंगे। बडे कलाकारों की परफार्मेंस के लिए इस बार महास्टेज तैयार की गई है, जहां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

सूरजकुंड में पहली बार चार स्टेजों पर होंगे आयोजन, तीन स्टेज सांस्कृतिक तो एक स्टेज पर होंगी शैक्षणिक स्पर्धाएं

38वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला इस बार खान-पान ही नहीं, बल्कि कलाकारों की प्रस्तुतियों के हिसाब से भी खास होने जा रहा है। लगातार मेले की तैयारियों पर नजर बनाए हुए विरासत एवं पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि सूरजकुंड मेला में अब तक तीन स्टेज होती थी, जिसमें दो पर ही कलाकारों की निरंतर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होती थी। लेकिन इस बार न केवल नई स्टेज शुरू की गई है, बल्कि पांच वर्षों से बंद एक स्टेज को भी दुबारा से शुरू किया गया है। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने बताया कि वीआईपी गेट के पास स्थित चौपाल-1 पर 38वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन व समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। 800 से 1000 क्षमता वाली इस स्टेज पर 7 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक दिनभर कार्यक्रम रहेंगे, जिसमें थीम स्टेट मध्य प्रदेश व उडीसा, मेजबान हरियाणा, बिम्सटेक देश बांग्लादेश, भूटान, म्यान्मार, नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका, सांस्कृतिक भागीदार पूर्वोत्तर राज्य असम, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा व सिक्किम के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी मंच पर उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक परिषद के माध्यम से विशिष्ट कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने बताया कि चौपाल-2 पर कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा की तरफ से प्रादेशिक व पारंपरिक कलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों का दिनभर आयोजन किया जाएगा, ताकि आमजन हरियाणा की संस्कृति व कला से जुड सकें। सूरजकुंड मेला के 37वें संस्करण में दिल्ली गेट के पास 4000 लोगों की क्षमता वाली महास्टेज को शुरू किया गया था, जिसमें पिछली बार एक कार्यक्रम हुआ था। लेकिन इस बार इस स्टेज हर शाम बडे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महास्टेज पर 7 फरवरी को सूरजकुंड मेला उद्घाटन के बाद पहली शाम को सूफी गायक सतिंदर सरताज अपनी प्रस्तुति देंगे। जबकि, 14 फरवरी को केएमसीसी सूफी ग्रुप, 15 फरवरी को पंजाबी गायक गुरताज, 16 फरवरी को बालीवुड गायक विपुल मेहता महास्टेज पर अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि चौपाल 1 पर 13 फरवरी को प्रख्यात कवि सुरेंद्र शर्मा की चार लाइन आमजन का मनोरंजन करेंगी। 20 फरवरी को बिम्सटेक देशों के कलाकार, 21 फरवरी को प्रख्यात भरत नाट्यम कलाकार प्रिया वैंकटरमन व 17 फरवरी को थीम स्टेट उडीसा के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगी। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X