Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के श्रम विभाग के 100 प्रतिशत कंप्यूटरीकरण की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

Updated on Thursday, January 30, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बीती शाम नई दिल्ली में श्रम मंत्रियों और श्रम सचिवों के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रस्ताव रखा कि ई-श्रम के तहत पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लाभ प्रदान किए जाएं।

सम्मेलन के दौरान सौंद ने इस मुद्दे पर केंद्रीय श्रम मंत्री के साथ भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने आई.टी.आई. और पॉलिटेक्निक के माध्यम से कौशल की पहचान और प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया और श्रमिकों के लिए कौशल विकास और निरंतर सहायता की आवश्यकता को उजागर किया।

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुए इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य श्रम कल्याण की दिशा में बेहतर कार्यप्रणालियों पर चर्चा करना और श्रमिकों के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों का समाधान करना था।

श्रम मंत्री सौंद ने ई-श्रम के तहत पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और अन्य लाभ प्रदान करने का दिया सुझाव

पंजाब के श्रम सचिव मनवेश सिंह सिद्धू ने इस सम्मेलन के दौरान राज्य के श्रम विभाग के 100 प्रतिशत कंप्यूटरीकरण के बारे में जानकारी दी, जिसके चलते विभाग का कार्य अब पूरी तरह से कागज रहित, पारदर्शी और कुशल हो गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल से जवाबदेही बढ़ी है, व्यापार में आसानी हुई है और सेवाएं प्रदान करना अधिक सुगम हो गया है।

गौरतलब है कि सम्मेलन में पंजाब के श्रम विभाग और ‘किरती सहायक’ ऐप की भी सराहना की गई। उल्लेखनीय है कि ‘किरती सहायक’ ऐप निर्माण श्रमिकों को कहीं से भी और कभी भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, यह ऐप बायोमेट्रिक प्रमाणिकता के लिए आधार ई-केवाईसी का उपयोग करता है और सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करता है।

सम्मेलन के दौरान निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए बेहतर कार्यप्रणालियों, ई.एस.आई.सी. को ए.बी.जे.ए.वाई. योजना से जोड़ने और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। ई-श्रम के माध्यम से असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण को बढ़ावा देने, नेशनल करियर सर्विस के लिए रोडमैप तैयार करने और प्रधानमंत्री शिक्षा एवं रोजगार लॉन्च जैसी पहलों की समीक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस सम्मेलन में पी.डी.सी. सदस्य अनुराग कुंडू, श्रम मंत्री के सलाहकार करुण अरोड़ा और बी.ओ.सी.डब्ल्यू. वेलफेयर बोर्ड के उप सचिव जशनदीप सिंह कंग सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X