Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दिल्ली की जनता को मूर्ख समझ रहे है केजरीवाल , 5 फरवरी को जनता देगी जवाब: डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Thursday, January 30, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ़। प्रदेश के सहकारिता, चुनाव, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अपने 10 साल से अधिक कार्यकाल सत्ता सुख भोगने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना हिसाब देने की बजाय जनता को मूर्ख बनाकर सत्ता सुख पाने के लिए गलत हथकंडे अपना रहे हैं।अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की माटी के प्रति अपने फर्ज को भूल कर  ओछी मानसिकता दिखाई है, अब दिल्ली की जनता के सामने है। आगामी 5 फरवरी को दिल्ली की जनता इस मूर्ख तंत्र से निजात पाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने दस  साल से अधिक सत्ता सुख भोग दिल्ली को गर्त में पहुंचाया , नही करवाया कोई भी विकास

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा आदर्श नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार भाटिया के समर्थन में कार्यक्रम करने पहुंचे थे। उन्होंने जहांगीरपुरी ब्लाक ए, गांव भडौला, केवल पार्क, जैन सभा व मॉडल टाउन आर ब्लाक में आधा दर्जन कार्यक्रमों में भागीदारी की। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को अपने कामों का हिसाब दिया था और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में भाजपा सरकार के 10 साल का हिसाब दिया, जिसपर भरोसा जताता हुए केंद्र और प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया। लेकिन दिल्ली में 10 साल सत्ता सुख भोगने के बाद अरविंद केजरीवाल विकास की बात नहीं कर रहे, क्योंकि उन्होंने न केवल दिल्ली के विकास की राह में बाधा उत्पन्न की है, बल्कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को दिल्ली की जनता तक पहुंचने से रोका है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता की बात करके दिल्ली को मूर्ख बना रहे केजरीवाल ने सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा पटल पर नहीं रखने दी और अदालत को कहना पड़ा कि दिल्ली की आप-दा सरकार की ईमानदारी पर संदेह हो रहा है। ऐसा इसलिए किया गया कि दिल्ली की जनता को शराब घोटाले से हुए नुकसान, शीशमहल बनाने से हुए नुकसान जैसे 14 गम्भीर मामलों में आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आता और वो मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहते।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार आप-दा को माफ नहीं करेगी, बल्कि साफ करेगी, क्योंकि उन्होंने अपने घमंड के बूते पर दिल्ली को विकास के मामले में गर्त में पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की जनता को प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का डबल फायदा देना चाहते हैं और इस बार दिल्ली की जनता भाजपा को बड़े अंतर से जिताकर केजरीवाल के घमंड को तोड़ने का काम करेगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X