Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा व दिल्ली के लोगों से मांगे माफी केजरीवाल:नायब सिंह सैनी

Updated on Thursday, January 30, 2025 11:57 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए लोगों में भय पैदा करने का जो बयान दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार के बयान देकर द्वेष मत पैदा कीजिए। अरविंद केजरीवाल को इस बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली -हरियाणा बॉर्डर पर दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के चार नंबर प्वाइंट का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर यमुना के पानी का आचमन किया। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ दिल्ली-हरियाणा सीमा पर गांव दहिसरा में यमुना का जल पीकर दी चुनाैती

सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने यमुना में जहर मिलाकर भेजा है। जबकि वॉटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पानी के जो सैंपल लिए गए हैं, उसमें कहीं भी जहरीले पदार्थ नहीं मिले हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने जहरीले पानी का बयान देकर दर्द भरा और भय पैदा करने वाला कार्य किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। नायब सिंह सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पिछली चार सैंपल की जाँच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में दाखिल होने से पहले हरियाणा की सीमा पर यमुना का जल मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है।

हरियाणा से दिल्ली को साफ पानी जा रहा है। दिल्ली के बाद पलवल और फरीदाबाद में जब हरियाणा को यह पानी मिलता है, वह बहुत अधिक खराब स्थिति में होता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली में पानी की सफाई व सीवरेज इत्यादि के लिए साढ़े 8 हजार करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन यह राशि कहां गईं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के पास इसका कोई हिसाब नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर साफ पानी यमुना में छोड़ने की दिशा में कोई कार्य ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में दिल्ली का विकास नहीं हुआ और यही वजह है की जगह-जगह गलियों में पानी का भराव है, सीवरेज सिस्टम ठप पड़े हैं। 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी पर खड़े होकर कहा था कि वह इसे पवित्र करेंगे लेकिन इसके लिए उन्होंने कोई काम नहीं किया। दिल्ली के लोग अब चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण बयान देने के लिए अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल को जब भी मौका लगता है, वह कभी पराली के नाम पर तो कभी पानी के नाम पर हरियाणा पर झूठे आरोप लगाते रहे हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं होती है। हरियाणा से दिल्ली में पानी के प्रवेश स्थल दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के पॉइंट नंबर चार से 28 जनवरी की अमोनिया नाइट्रोजन रिपोर्ट के अनुसार बीडीएल  (डीएल=0.5) ) बीडीएल (डीएल-0.5) तथा 16 जनवरी 2025 में यह मात्रा बीडीएल (डीएल=0.5) रही है। इससे  पहले 17 दिसंबर 2024 को बीडीएल (डीएल=0.5) तथा 26 नवंबर 2024 को बीडीएल (डीएल=0.5) कम रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X