पंचकुला । ए.सी.बी. की गुरूग्राम टीम ने दिनांक 28.01.2025 को अभियोग संख्या 16 दिनांक 30.04.2024 धारा 7 पी.सी. एक्ट व 384 भा.द.स. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में फरार आरोपी मुख्य सिपाही विकास, पुलिस चौकी धनकोट, थाना राजेन्द्र पार्क, गुरूग्राम को गिरफ्तार किया है।
मामला था कि शिकायतकर्ता नवी हसन निवासी गांव पृथ्वीपुर नवदिया जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) द्वारा ए.सी.बी. गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके बेटे के विरूद्ध दर्ज मुकदमा नम्बर 166/2024 थाना राजेन्द्र पार्क, गुरूग्राम को कमजोर केस बनाने का लालच देकर मुख्य सिपाही विकास, पुलिस चौकी धनकोट, थाना राजेन्द्र पार्क, गुरूग्राम उससे प्राईवेट व्यक्ति अंकित, सुरक्षा गार्ड के माध्यम से 5,000/- रूपये बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर दिनांक 30.04.2024 को ए.सी.बी. की गुरूग्राम टीम द्वारा प्राईवेट व्यक्ति अंकित, सुरक्षा गार्ड को आरोपी मुख्य सिपाही विकास के कहे अनुसार 5,000/- रूपये बतौर रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में आरोपी मुख्य सिपाही विकास फरार चल रहा था। आरोपी द्वारा जमानत के लिए लगाई गई याचिका दिनांक 13.12.2024 को माननीय न्यायालय, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, गुरूग्राम व दिनंाक 09.01.2025 को माननीय पंजाब एवं हरियाणा, उच्च न्यायालय चण्डीगढ द्वारा खारिज की गई थी।
दिनांक 28.01.2025 को आरोपी मुख्य सिपाही विकास को उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया जाकर माननीय अदालत गुरूग्राम में पेश किया गया और माननीय अदालत द्वारा पारित किये गये आदेश उपरान्त उपरोक्त आरोपी को ज्यूडिशियल जेल भौण्डसी बन्द कराया गया।