Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक रूप से कार्य करने के लिए जल्द ही एक ट्रैकिंग ऐप बनाया जाएगा : अनिल विज

Updated on Wednesday, January 29, 2025 18:14 PM IST

चण्डीगढ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक रूप से कार्य करने के लिए जल्द ही एक ट्रैकिंग ऐप बनाया जाएगा और इस ऐप को बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है तथा इस संबंध में उनके द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

ऐप से बस की जानकारी मिलने पर यात्री नहीं लेगा वैकल्पिक परिवहन सुविधा : विज

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के ऐप में कौन सी बस कब आती है और कब जाती है, इस प्रकार की सभी जानकारियां यात्रियों को ऐप के माध्यम से मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ये ऐप आम व्यक्ति के मोबाईल फोन में भी होगी और वह देख सकेगा कि हरियाणा रोडवेज की कौन सी बस आ रही है और जहां पर अमुक व्यक्ति खडा है, वहां पर वह अमुक बस कितनी देर में पहुंचेगी।

राज्य के पांच बस अडडों पर खाने-पीने की चीजें हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी, पायलट प्रोजेक्ट के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव :विज

उन्होंने कहा कि इस ऐप के बनने से विभाग के साथ-साथ यात्रियों को भी लाभ होगा क्योंकि जब यात्री को पता होगा कि बस आ रही है तो वह वैकल्पिक परिवहन से जाने की कोशिश नहीं करेगा।

राज्य के पांच बस अड्डे पर खाने-पीने की चीजें हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी, पायलट प्रोजैक्ट के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव : विज

परिवहन मंत्री ने बताया कि इसके साथ-साथ कई ओर मुख्य कदम भी परिवहन विभाग द्वारा उठाए जा रहे है जिसके तहत बस अडडों/स्टॉप पर अच्छा खाने-पीने का सामान मिलें। उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य के पांच बस अडडों पर खाने-पीने की चीजें हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस संबंध में पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि यह पायलट परियोजना सफल होती है तो इसे आगे भी विस्तारित किया जाएगा। अन्यथा रेलवे की तर्ज पर कारपारेशन बनाकर यात्रियों/लोगों को अच्छा खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवाने के लिए आगे बढा जाएगा।

लोगों को अच्छे शौचालय और आरामगृह की सुविधा देने पर किया जा रहा है काम: विज

विज ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता है कि लोगों को अच्छे शौचालय और आरामगृह मिलने चाहिए, के लिए न केवल बस अडडों पर बल्कि जहां-जहां भी अन्य स्थानों पर जगह मिलेगी वहां पर आरामगृह/शौचालय इत्यादि बनाए जाएंगंे। उन्होंने कहा कि लंबे रूटों पर महिलाएं भी यात्रा करती है, महिलाओं की सुविधा को मदेनजर रखते हुए यह आरामगृह होेंगे। जिनमें चालक व सवारियों के आराम की भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इन सभी सुविधाओं को मुहैया करवाने के लिए हम तेजी से कार्य कर रहे है।

एयरपोर्ट को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के बस अड्डे को आधुनिक बनाने के लिए किया जाएगा कार्य : विज

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के बस अडों को आधुनिक बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की तरह राज्य के प्रत्येक बस अडडे पर डिस्पले बोर्ड लगाया जाएगा जिसमें बसों के आने-जाने की पूरी जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि हम बस अडों को भी एयरपोर्ट को ध्यान में रखते हुए कई परिवर्तन व व्यवस्थाएं करने जा रहे है।

यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट को स्थापित करने के लिए बीएचईएल को कार्य आरंभ करने हेतू पत्र किया जारी : विज

ऊर्जा विभाग से संबंधित पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग में बहुत ही बडा काम होने जा रहा है, जिसके तहत यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट को स्थापित करने के लिए बीएचईएल को कार्य आरंभ करने हेतू पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस थर्मल पावर प्लांट को स्थापित करने के लिएस वर्तमान सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों के भीतर सभी प्रकार की रूकावटों को दूर कर दिया गया है और बीएचईएल को पत्र जारी कर कार्य आरंभ करने के लिए कहा गया है।

केजरीवाल जी हर चीज का कारण अपने से बाहर ढूंढते हैं : विज

हरियाणा पर आरोप लगाकर दिल्ली में केजरीवाल चुनाव लड रहे है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में  विज ने हंसते हुए केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, कि हर समस्या का कारण समस्या के अंदर ढूंढना चाहिए, परंतु केजरीवाल जी हर चीज का कारण अपने से बाहर ढूंढते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वायु गंदी हो गई, स्वयं नहीं देखा गया कि क्या हो गया, लेकिन यूपी, बिहार, हरियाणा और पहले पंजाब का नाम लेते थे, लेकिन अब इनकी वहां पर अपनी पार्टी आ गई तो पंजाब का नाम नहीं लेेते है, पर आरोप लगाते है। उन्होंने कहा कि दस साल में ये (केजरीवाल)  यमुना के पानी को साफ नहीं कर सकें, जिसका इन्होंने लोगों को वायदा किया था। क्या तब इनको नहीं पता था कि यमुना हरियाणा से आती है तब इन्होंने क्यों नहीं कहा, कि हम और हरियाणा मिलकर साफ करेंगे, लेकिन इन्होंने कहा कि हम साफ करेेेगें।

ये (केजरीवाल) झूठ बोलने की एंटी एयरक्राफ्ट गन है : विज

विज ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झूठ बोलने की ये (केजरीवाल) एके गन है। उन्होंने कहा कि यमुना में जो पानी हरियाणा की सीमा तक जा रहा है, उसकी जांच कर लें, और जो पानी दिल्ली से अंत में बाहर चला जाता है, यदि उसकी जांच करेंगें, तो सारा इतिहास सामने आ जाएगा, कि किस प्रकार से ये (केजरीवाल) झूठ बोलने की एंटी एयरक्राफट गन है।

इन्होंने (केजरीवाल) झूठ का सहारा लेकर पार्टी बनाई थी, धोखे से पार्टी बनाई थी : विज

उन्होंने कहा कि इन्होंने (केजरीवाल) झूठ का सहारा लेकर पार्टी बनाई थी, धोखे से पार्टी बनाई थी। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे जी के आंदोलन में ये कहीं भी नहीं लिखा हुआ था कि राजनीतिक पार्टी बनाकर ये भ्रष्टाचार की गंदगी को दूर करेगें। राजनीतिक पार्टी बनाना इनके एजेंडे में नहीं था परंतु कुछ शरारती तत्वों ने उनकी (अन्ना हजारे) प्रसिद्धी का दोहन करते हुए इन्होंने (केजरीवाल) पार्टी बनाई और लोगों ने सोचा, कि यह अन्ना हजारे जी की सोच को आगे बढाएंगें।

आप पार्टी के लोग गंदगी को दूर करते-करते हुए आप ही गंदे हो गए : विज

विज ने कहा कि आप पार्टी के लोग गंदगी को दूर करते-करते हुए आप ही इतने गंदे हो गए जिसके तहत इनके कई मंत्री जेल होकर आ गए, और आज भी इनके मंत्री और स्वयं केजरीवाल जमानतों पर है, बरी नहीं हुए है। इसके अलावा, माननीय न्यायालय ने इनके ऊपर कुछ पांबदियां भी लगा रखी है और ये इनके द्वारा लोगों को बतानी चाहिए।  विज ने कहा कि इस प्रकार से जो धोेखे से जो चीज बनती है उसका अंत आज भी बुरा और कल भी बुरा है।

ये (इंडी गठबंधन)े विचारधारा के साथ नहीं है, सत्ता को कैसे लूटना है उसको मद्देनजर रखते हुए यह गठबंधन बनाया गया है - विज

चण्डीगढ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आप पार्टी एक साथ हैं, जबकि दिल्ली में ये एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इंडी नामक गठबंधन है, ये कहीं से भी एक नहीं है, इसका नाम भी एक नहीं हैं, ये इंडिया नहीं ये आई डाट एन डाट डी डाट आई डाट ए है। ये जुडा हुआ नहींे है, ये बिखरा हुआ है और ये बिखरता ही रहेगा और ये कई पर मिल जाता है और कई बिखर जाता है। क्योंकि ये (इंडी गठबंधन)े विचारधारा के साथ नहीं है, सत्ता को कैसे लूटना है उसको मदेनजर रखते हुए यह गठबंधन बनाया गया है।

Readers' Comments
Darshan Singh 9/10/2023 9:39:26 PM

Very good efforts by S.Jaswant Singh Dhaliwal and all team members

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X