Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों का स्वागत

Updated on Wednesday, January 29, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को विधान सभा परिसर में राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2025 में शामिल विद्यार्थियों के जत्थे का स्वागत किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित इस यात्रा में पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से पूर्वोत्तर राज्यों का दूसरे राज्यों के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का आदान-प्रदान करना है। यात्रा में मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम के 31 विद्यार्थी शामिल हैं। 

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने यात्रा में शामिल विद्यार्थियों से बातचीत की तथा भविष्य के बारे में उनकी योजना के बारे में जानकारी ली। कल्याण ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है, इसलिए उनका स्वयं का भविष्य उज्ज्वल होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कैरियर के साथ-साथ देश के लिए कुछ विशेष करने के बारे में भी योजना बनानी चाहिए। विद्यार्थी जितना बड़ा सपना देखेंगे, उनकी उड़ान उतनी ही ऊंची होगी।

कहा- जितने बड़े सपने देखोगे, उतनी ऊंची होगी उड़ान  , राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2025 में शामिल युवाओं ने देखा विधान भवन

इस दौरान एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री ने बताया कि विविधता में एकता के मूल मंत्र को लेकर 1966 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश के दूरदराज सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच भावनात्मक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अन्तर राज्य छात्र जीवन दर्शन के नाम से इस अभिनव प्रकल्प की शुरुआत की थी। एसईआईएल के नाम से देश भर में परिचित यह प्रकल्प अत्यन्त सरल किन्तु अत्यधिक प्रभावी है। इसका उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों में परस्पर संवाद से अंतर को मिटाना है। जीवन की विविधताओं में निहित जीवन शैलियों की एकता, विशेषरूप से सीमावर्ती प्रदेश के लोगों और देश के अन्य भू-प्रदेश में रहने वाले लोगों की भावनात्मक और सांस्कृतिक एकता को निरूपित करना है। दूरस्थ इलाकों एवं वहां रहने वाले लोगों में एक अपूर्व जागरूकता और अपनेपन की भावना भी इस यात्रा के माध्यम से जग रही है।

इससे सांस्कृतिक सौहार्द की भावना मजबूत हो रही है तथा इन क्षेत्रों के युवाओं को विभिन्न स्तर पर नई जानकारी प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इससे वे अपने देश की विविधता में एकता को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X