Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने दहिसरा में किया यमुना के जल से आमचन

Updated on Tuesday, January 28, 2025 18:36 PM IST

सोनीपत । मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा से पूरी तरह से शुद्ध पानी दिल्ली में प्रवेश करता है। उन्होंने यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दौदवा के साथ मंगलवार को यमुना के हरियाणा दिल्ली बॉर्डर स्थित सोनीपत का अंतिम गांव दहिसरा में यमुना के पानी से आमचन करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के जनता पर यह गलत आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा से गंदा पानी दिल्ली में प्रवेश करता है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आपदा पार्टी पूरी तरह से जनता के साथ धोखा कर रही है और पिछले 10 वर्षों में उन्होंने दिल्ली की जनता से के सभी वायदे पूरी तरह से निभाने में असफलता प्राप्त की है।

कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री पूर्व अरविंद केजरीवाल हार से बोखला कर इस तरह के बयान दे रहे हैं

उन्होंने कहा कि हरियाणा से यमुना में पूरी तरह से साफ जल दिल्ली में प्रवेश करता है यह पूरी तरह से नहाने योग्य है और पीने योग्य भी है। जबकि दिल्ली से यमुना जब दोबारा हरियाणा के फरीदाबाद में प्रवेश करती है तो वह पूरी तरह से दूषित और मृतप्राय नदी की तरह है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपनी हार को नजदीक देखते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से बौखला गए हैं और दिल्ली की जनता आने वाले 5 फरवरी को उन्हें हराकर विकास कार्य न करवाने का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनने वाली है। उन्होंने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह से अनुरोध किया कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाने का काम करें ताकि हरियाणा की जनता के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को करारा जवाब मिल सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा पूर्व पार्षद नंदकिशोर भारद्वाज रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी एसएस सांगवान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X