Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गुमतटाला पुलिस चौकी पर हमला: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान-आईएसआई की सहायता प्राप्त नार्को आतंकवाद मॉड्यूल का पर्दाफाश किया

Updated on Tuesday, January 28, 2025 18:35 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे बड़े अभियान के दौरान पंजाब पुलिस के एसएसओसी अमृतसर ने अमेरिका आधारित हरप्रीत सिंह उर्फ़ हैप्पी पासियन और अमेरिका आधारित बदनाम नशा तस्कर  सरवण भोला द्वारा चलाए जा रहे पाकिस्तान-आईएसआई की सहायता प्राप्त नार्को आतंकवाद मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। ये सदस्य अमृतसर की गुमटाला पुलिस चौकी पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले में शामिल थे। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बग्गा सिंह (गुरु तेग बहादुर नगर, सिरसा, हरियाणा) और पुष्कर सिंह उर्फ़ सागर (अमरकोट, अमृतसर) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और दो आधुनिक पिस्तौलें सहित गोलियां भी बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार, इस साल 9 जनवरी को अमृतसर कमिश्नरेट में गुमटाला पुलिस चौकी पर कुछ व्यक्तियों ने हैंड ग्रेनेड फेंका था। इस घटना के बाद आतंकवादी संगठन बीकेआई ने इस वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए ली थी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति अमेरिका आधारित हैप्पी पासियन और नशा तस्कर सरवण भोला के इशारे पर काम कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बग्गा सिंह, सरवण भोला का रिश्तेदार है, जो कि प्रसिद्ध तस्कर रणजीत सिंह उर्फ़ चीता का भाई है और इस समय 532 किलोग्राम हेरोइन की रिकवरी केस में बठिंडा जेल में बंद है। उल्लेखनीय है कि आरोपी सरवण सिंह भी 532 किलोग्राम हेरोइन रिकवरी केस में वांछित है और उस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा 2 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

उन्होंने कहा कि दोषी सरवण भोला, जो कि अमेरिका से नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा है, ने सीमा क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने रिश्तेदार बग्गा सिंह और उसके साथी पुष्कर की हैप्पी पासियन और हरविंदर रिंदा से पहचान करवाई थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। इस ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने कहा कि गुमटाला पुलिस चौकी पर हमले के बाद, पुलिस टीमों ने एक गुप्त ऑपरेशन चलाया और हरियाणा के सिरसा से बग्गा सिंह और अमृतसर क्षेत्र से पुष्कर सिंह को विस्फोटकों और हथियारों सहित गिरफ्तार किया। उन्होंने आगे कहा कि दोषी व्यक्तियों द्वारा किए गए पिछले अपराधों का पता लगाने और इस मॉड्यूल के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए और प्रयास जारी हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X