Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

27 फरवरी तक पंजाब भाजपा के 24400 बूथों, 544 सर्कलों व 35 जिलों के अध्यक्षों के चुनाव होंगे सम्पन्न : दिनेश बब्बू

Updated on Tuesday, January 28, 2025 18:35 PM IST

चंडीगढ़  | देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाए जाने के उपरांत अब हर प्रदेश इकाई अपने अपने प्रदेश में संगठन के बूथ अध्यक्ष, सर्कल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष तक के चुनावों को विधिवत तरीके से करवाने के लिए संगठन पर्व के तहत प्रयासरत है । इसी कड़ी में पंजाब भाजपा 27 फ़रवरी तक पंजाब में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष के चुनाव को पूर्ण कर लेगी, यह कहना पंजाब भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी व पूर्व डेप्यूटी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू का ।

विस्तृत जानकारी देते हुए बब्बू ने बताया कि 14 से 18 फ़रवरी तक 24400 बूथ कमेटियों के अध्यक्षों का चुनाव होगा । 19 से 21 फ़रवरी तक 544 सर्कल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी । आखिर में 25 से 27 फ़रवरी तक सभी 35 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी ।

संगठन चुनाव पार्टी के संविधान के तहत तय प्रक्रिया अनुसार हों यह सुनिश्चित करने के लिए पार्टी हर जिले में 5 से 7 फ़रवरी तक जिला कार्यशाला आयोजित करेगी जिसमे जिला के चुनाव अधिकारी व सह-चुनाव अधिकारियों के साथ साथ सर्कलों के चुनाव अधिकारी भाग लेंगे ।

इसी तरह हर सर्कल इकाई की 9 से 13 फ़रवरी तक सर्कल कार्यशाला आयोजित कर चुनावी प्रक्रिया हेतु जानकारी दी जाएगी । उक्त सर्कल के तहत बूथ समितियों के प्रधान, शक्ति केंद्रों के प्रभारी के साथ-साथ  अन्य आमंत्रित कार्यकर्ता भाग लेंगे ।

गोरबतलब है कि 27 जनवरी को चंडीगढ़ में प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, पंजाब के सह-प्रभारी व विधायक डॉक्टर नरिंदर सिंह रैना; राष्ट्रीय कार्यकर्णी सदस्य, हिमाचल भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री संगठन मंथरी श्रीनिवासुलु ने विशेष तोर पर मार्गदर्शन किया। प्रदेश चुनाव अधिकारी दिनेश सिंह बब्बू के साथ प्रदेश सह-चुनाव अधिकारी सरदार मंजीत सिंह राय व मोहन लाल सेठी और प्रदेश ऐक्टिव मेम्बर्शिप इंचार्ज सोम प्रकाश ने भी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी ।  इस कार्यशाला में प्रदेश व जिलों के चुनाव अधिकारी व सह-चुनाव अधिकारियों के साथ साथ प्रदेश के कोर कमेटी के मेम्बर, प्रदेश के पदाधिकारियों व जिला के प्रभारियों व सह- प्रभारियों ने भी भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X