Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

झूठ की चलती फिरती दुकान है केजरीवाल : पंडित मोहन लाल बडौली

Updated on Tuesday, January 28, 2025 18:35 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के हरियाणा को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें झूठ की चलती फिरती दुकान बताया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ के पर्यायवाची बन गए है और वो झूठ की राजनीति का जीता जागता उदाहरण है।  बडौली ने कहा कि झूठ बोलना केजरीवाल की फितरत बन गई है, केजरीवाल जब से राजनीति में आए है सिवाय झूठ बोलने के कोई काम नहीं किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल के 11 बड़े झूठ गिनाते हुए कहा कि अवसरवादी केजरीवाल ने सबसे पहले ईमानदार और देशभक्त  अन्ना हजारे जी के आन्दोलन का लाभ उठाया और सबको ईमानदारी का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते वो भारतीय इतिहास के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री साबित हुए।  बडौली ने कहा कि केजरीवाल ने सीएम बनने से पहले कहा कि वो लाल बत्ती की गाडी नहीं लेंगे, लेकिन सीएम बनते ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने लगे और खुद को आम आदमी बताने वाले केजरीवाल शीशमहल में ऐशो आराम करने लगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को अपने शीशमहल में बुलाकर अपने सहयोगियों से उन्हें प्रताड़ित करवाते हैं। मोहल्ला क्लिनिक का झूठा ढोल पीटते हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं देते है।

केजरीवाल की सोच में ही जहर, जिस भूमि पर जन्म लिया उसी का अपमान कर रहे हैं : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केजरीवाल ने इन दस सालों में एक भी नई बस नहीं चलवाई और ना ही पीएम मोदी की हर घर नल से जल योजना को दिल्ली में लागू किया। केजरीवाल सरकार ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को घर नहीं दिया।  बडौली ने कहा कि केजरीवाल ने तो कहा था कि 2025 तक वो यमुना को साफ़ कर देंगे लेकिन अब जब यमुना साफ़ नहीं कर पाए और दिल्ली में अपनी सत्ता जाती देखकर वो बौखला गए है और हरियाणा की जनता पर झूठा दोष मढ रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि हर हरियाणवी के लिए मां समान है और हम इसकी पूजा करते है, इसमें जहर नहीं मिलाते।.  बडौली ने कहा कि ज़हर तो केजरीवाल की सोच में है, उन्हें शर्म आनी चाहिए जिस हरियाणा की पावन मिटटी में उन्होंने जन्म लिया उसी पवित्र भूमि के लोगों का वो अपमान कर रहे है।  बड़ौली ने कहा कि केजरीवाल को अपने बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X