Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सी ई टी परीक्षा होगी जल्द,पूरा करेंगे दो लाख नौकरियों का लक्ष्य:नायब सैनी

Updated on Monday, January 27, 2025 19:52 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनीने कहा है कि प्रदेश की जनता ने वर्तमान सरकार को पांच साल के लिए चुना है और हम आने वाले समय में 2 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को मेरिट के आधार पर बिना खर्ची-बिना पर्ची देंगे। 

सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैनी ने कहा कि उन्होंने कहा की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा  सी ई टी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है।  अभी छात्रों  की परीक्षा चल रही थी, इसके बाद सी ई टी परीक्षा जल्द ही करवाई जाएगी।   उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रदेश सरकार ने 1,75,000 की सरकारी नौकरियां देने के अलावा 1,20,000 युवाओं की नौकरी को सुरक्षित करने का काम भी किया है और आने वाले समय में 2 लाख सरकारी नौकरी के टारगेट को भी पूरा करेंगे। 

एक सवाल के जवाब में सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पूर्ण बहुमत के साथ चुना है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले क्षेत्रवाद, भेदभाव और परिवारवाद का बोलबाला था।  अब वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है।  उन्होंने तंज करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी घर में बैठकर सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हैं।  आज गरीब व्यक्ति में विश्वास जगा है कि उनके हितों का ध्यान करने वाली सरकार आज हरियाणा में है। 

आयुष्मान के पैनल वालों में नहीं रूकेगा किसी का इलाज

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड के तहत 26 जनवरी 2025 को लगभग 760 करोड़ रुपए का भुगतान संबंधित अस्पतालों को किया जा चुका है और बची हुई लगभग 200 करोड़ रुपए का भुगतान भी जल्द कर दिया जायेगा।  आयुष्मान भारत कार्ड से सम्बंधित किसी भी अस्पताल का भुगतान नहीं रुकेगा। 

समान नागरिक संहिता को हरियाणा प्रदेश में लागू करने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि समान नागरिक संहिता के मामले पर पूरा देश गंभीर है।  पूरे देश में इसे लेकर डिबेट चल रही है। समाज के प्रभुद्धजन भी चाहते हैं कि यह देश में लागू हो।  जैसे-जैसे समय आएगा हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X