Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर संभावित वारदातों को किया नाकाम

Updated on Monday, January 27, 2025 18:37 PM IST

चंडीगढ़ | संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने कौशल चौधरी गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर राज्य में संभावित हत्याओं को नाकाम कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इनमें दो मुख्य शूटर पुनीत लखनपाल और नरेंद्र कुमार उर्फ लाली भी शामिल हैं, जो कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल अंबियां और सुखमीत सिंह उर्फ डिप्टी की हत्या में शामिल थे। इस संबंध में जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए अन्य चार सदस्यों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैपल निवासी गुरु हरि सहाए, फिरोजपुर; गुरभिंदर सिंह निवासी चाटीविंड लहल, अमृतसर; संदीप सिंह निवासी गांव राजधान, अमृतसर; और मनिंदरजीत सिंह उर्फ शिंदा निवासी गांव बद्दोवाल झांडे, लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से .30 बोर की 6 विदेशी पिस्तौलें समेत 40 कारतूस भी बरामद किए हैं।

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां और सुखमीत डिप्टी के हत्या केस में शामिल दो शूटर भी गिरफ्तार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह गैंग सितंबर 2024 में राजस्थान के हाईवे किंग होटल में अंधाधुंध गोलीबारी करने और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की घटना में भी शामिल था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और वे पिछले तीन वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पकड़े गए व्यक्ति कौशल चौधरी गैंग के संगठित आपराधिक नेटवर्क के पेशेवर शूटर हैं, जो हरियाणा, राजस्थान, पंजाब आदि में सक्रिय हैं, और वे अपने विदेशी संचालकों के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि रविवार को काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कौशल चौधरी गैंग के सदस्य, जिनमें अमरजीत सिंह उर्फ अमर, जगजीत सिंह उर्फ गांधी, बलविंदर सिंह उर्फ डोनी, प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल और अन्य शामिल हैं, विदेशों में अपने स्थानीय संचालकों की सहायता से राज्य में हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, इस गिरोह के स्थानीय सदस्य कथित तौर पर जंडियाला अमृतसर स्थित हवेली रेस्टोरेंट के पास घूम रहे थे और घातक हथियारों से लैस थे। उन्होंने आगे बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने विशेष नाका लगाकर इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह पिस्तौलें समेत गोलियां बरामद कीं।

उन्होंने कहा कि इस आपराधिक नेटवर्क, जो कई राज्यों में फैला हुआ है और जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी और संगठित अपराधों जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है, के सभी संबंधों का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 05 दिनांक 26.01.2025 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 25(1), 25(1)(डी) और 25(8) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की धारा 111 और 61(2) के तहत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों की आपराधिक पृष्ठभूमि:

पुनीत लखनपाल: कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल अंबियां और सुखमीत डिप्टी की हत्या समेत कई मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ 20 से अधिक केस दर्ज हैं।

नरेंद्र कुमार उर्फ लाली: कौशल चौधरी गैंग का मुख्य शूटर है, जो कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल अंबियां और सुखमीत डिप्टी सहित कई हत्या मामलों में वांछित है, और उसके खिलाफ सात अन्य आपराधिक केस दर्ज हैं।

हरप्रीत सिंह उर्फ हैपल: बलविंदर उर्फ डोनी और प्रभ दासूवाल गैंग का सदस्य है, जिसे 2019 में दोषी ठहराया गया था और वर्तमान में उसके खिलाफ अवैध हथियारों और हिंसा से जुड़े कई मामले लंबित हैं।

मनिंदरजीत सिंह उर्फ शिंदा: विभिन्न गैंगों में शामिल कुख्यात अपराधी है, जो हथियारों से संबंधित कई अपराधों और हिंसक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ कई मामले अभी भी विचाराधीन हैं।

संदीप सिंह: कौशल चौधरी गैंग की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, इसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

गुरभिंदर सिंह: नशीले पदार्थों और हथियार रखने से जुड़े मामलों में शामिल है और उसके खिलाफ वर्तमान में शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई आपराधिक मामले विचाराधीन हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X