Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नायब सरकार के 100 दिन में हुए नायाब काम : पंडित मोहन लाल बडौली

Updated on Monday, January 27, 2025 18:37 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में नायब सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इन 100 दिनों में नायब सरकार ने कई नायाब काम किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार ने 100 दिन में कई जनहित में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बडौली ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है।  सरकार ने अपने वादे के अनुसार सबसे पहले 24 हज़ार युवाओं को रोज़गार दिया, अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा देने का निर्णय लिया।  गरीब परिवारों को प्लाट वितरित किए गए, किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी देने वाला पहला राज्य हरियाणा बना है।  बडौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने प्रदेश हित और जनहित के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया था, उसी के मद्देनज़र नायब सरकार संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा कर रही है और अपने वादों पर खरा उतरते हुए भाजपा सरकार ने पहले 100 दिनों में ही प्रदेश के विकास के लिए कई एतिहासिक निर्णय लिए हैं।

संकल्प पत्र में किए सभी वादों के लिए सरकार प्रतिबद्ध : बडौली

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं का विश्वास बढ़ा है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार बिना भेदभाव समान रूप से नॉन स्टॉप विकास कर रही है। कर्मचारी, व्यापारी, किसान, महिलाएं, छात्र और गरीब व्यक्ति सरकार की नीतियों से खुश हैं और घर बैठे सभी लोगों के काम हो रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि गरीब लोगों को चिरायु और आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त स्वास्थ्य संविधाएं भाजपा सरकार उपलब्ध करा रही है।  हरियाणा में सड़कों का जाल बिछ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर बदला है।  बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार के इन 100 दिनों में लोगों के मन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं उन्हें नायब सरकार लगातार पूरा कर रही है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X