Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गृह मंत्रालय द्वारा पीएमडीएस और एमएमएस से सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा

Updated on Saturday, January 25, 2025 19:35 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के उन अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमडीएस) और शानदार सेवा के लिए पदक (एमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) इंटेलिजेंस आर.के. जैसवाल और एडीजीपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) नीलाभ किशोर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

डीजीपी गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई, पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का किया धन्यवाद

 

इसी प्रकार, आईपीएस अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) लुधियाना रेंज धनप्रीत कौर और पीपीएस अधिकारी, एआईजी फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट तेजिंदरजीत सिंह उन 15 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें शानदार सेवा के लिए पदक हेतु चुना गया है।

इसी तरह  शानदार सेवा के लिए पदक से सम्मानित किए जाने वाले अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों में इंस्पेक्टर इंदरदीप सिंह, इंस्पेक्टर अमरीक सिंह, इंस्पेक्टर जगरूप सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, एसआई बलबीर चंद, एसआई इकबाल सिंह, एसआई सतीश कुमार, एसआई बलवीर चंद, एसआई लखवीर सिंह, एसआई डिंपल कुमार, एसआई हरविंदर कुमार, एएसआई सुखबीर सिंह और एएसआई हरपाल सिंह शामिल हैं।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने और पूरे पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मान्यता पुलिस बल को और अधिक समर्पण और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करती है, जो कि विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे सीमावर्ती राज्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X