Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डेरा बस्सी गोलीबारी घटना: पंजाब पुलिस द्वारा लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के करीबी सहयोगी की गिरफ्तारी

Updated on Saturday, January 25, 2025 19:30 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने एस.ए.एस. नगर पुलिस के साथ मिलकर डेराबस्सी के आयलेट्स/इमिग्रेशन सेंटर में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महफूज उर्फ विशाल खान के रूप में हुई है, जो डेरा बस्सी का निवासी है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के एक अन्य सदस्य मनजीत उर्फ गुरी, जो इस समय तिहाड़ जेल में बंद है, डेरा बस्सी  के आयलेट्स/इमिग्रेशन सेंटर में हुई गोलीबारी घटना के मास्टरमाइंड थे। मिली जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर, 2024 को दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल सवार नौजवानों ने डेरा बस्सी में आयलेट्स/इमिग्रेशन सेंटर के बाहर मालिक से फिरौती मांगने के संबंध में गोलियाँ चलाई थीं।

डीजीपी ने कहा कि इस घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों जैसे जगदीप जग्गा, मोहित कुमार उर्फ बंटी, अनमोल, गुरकीरत सिंह बेदी, निशांत कुमार उर्फ निक्कू राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि महफूज उर्फ विशाल खान फरार था।ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी विशाल खान की संभावित छिपने की जगहों और ठिकानों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी।

एडीजीपी ने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए एआईजी गुरमीत चौहान की निगरानी में एसएसपी एसएएस नगर दीपक पारिक के साथ तालमेल करके एजीटीएफ की विशेष टीमों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि टीमों ने संभावित छिपने की जगहों/ठिकानों पर लगातार निगरानी बनाए रखी और आरोपी को बरवाला के पास पंजाब-हरियाणा सीमा से पिस्टल सहित सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

एआईजी एजीटीएफ गुरमीत चौहान ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और 2023 से वह विदेश आधारित आतंकवादी गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी ने हरियाणा के नामी गैंगस्टर जोगिंदर उर्फ जोगा से हथियारों की खेप भी प्राप्त की थी। बता दें कि जोगा ने सिद्धू मूसेवाला हत्या केस में शामिल आरोपियों को हथियार और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

एजीटीएफ ने कहा कि मनजीत गुरी पहले नवंबर 2023 में पुलिस कार्रवाई में उस समय घायल हो गया था, जब उसे गोल्डी बराड़ ने ज़ीरकपुर में कुछ कारोबारियों के हत्या करने के निर्देश दिए थे।एसएसपी दीपक पारिक ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी त्राईसिटी में कोई अपराध करने की योजना बना रहा था। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले के अगले और पिछ्ले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

इस संबंध में एसएएस नगर के डेरा बस्सी  पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धाराएँ 111, 109, 308(5), 32(बी), 333, और 3(5) और असला अधिनियम की धाराएँ 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 292 दिनांक 19.09.2024 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X