Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होंगे सोनीपत-गोहाना के रेलवे स्टेशन, 44 करोड़ से काम जारी : डा. अरविंद शर्मा

Updated on Saturday, January 25, 2025 19:26 PM IST

दिल्ली |  अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत सोनीपत व गोहाना स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। सोनीपत स्टेशन पर 29 करोड़ और गोहाना स्टेशन पर 15 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराने का काम चल रहा है। रेलवे विभाग के मुताबिक फरवरी 2025 तक गोहाना स्टेशन पर और 31 मार्च 2025 तक सोनीपत स्टेशन पर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण को लेकर पिछले दिनों हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। उन्होंने दावा किया सोनीपत व गोहाना के रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण को लेकर रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सोनीपत व गोहाना स्टेशन पर भवन निर्माण का कार्य करीब 70-80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर करीब 29 करोड़ और गोहाना स्टेशन पर 15 करोड़ के विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। जिला के दोनों स्टेशनों पर यात्रियों के लिए आधुनिकता के लिहाज से कई सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। गोहाना स्टेशन का काम मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा और सोनीपत स्टेशन का काम 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सोनीपत स्टेशन पर 200 मीटर लंबे और 45 फीट चौड़े एक भव्य भवन में एक साथ 450 यात्रियों की क्षमता होगी। डा. शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश में

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में रिकार्डतोड़ विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। हर नागरिक को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय कक्ष, प्लाजा, व्यावसायिक केंद्र, कोच गाइडेंस सिस्टम, दिव्यांगों के लिए सुविधाएं, प्रवेशद्वार पर वेटिंग रूम, शौचालय, जल बूथ और आधुनिक रोड की सुविधा होगी। सभी प्लेटफॉर्मों की ऊंचाई 46 मीटर और चौड़ाई 12 फुट तक होगी। इसके अलावा दूसरे फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट का निर्माण किया जा रहा है। इन सुविधाओं से यात्रियों को आने-जाने में आसानी से आवागमन की सुविधा मिलेगी।

गोहाना स्टेशन पर होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

गोहाना स्टेशन पर दो लिफ्ट, आधुनिक शेड, ऊंचा प्लेटफॉर्म बनाने के साथ एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। वहीं, पार्किंग टाइल्स के साथ स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्टेशन पर प्रवेश द्वार पर एसी वेटिंग हॉल, शौचालय, जल बूथ व आधुनिक रोड की सुविधा मिलेगी। सभी स्टेशनों पर एलईडी लाइटिंग और सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दोनों स्टेशनों पर ग्रीन एरिया का भी प्रावधान किया गया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X