Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

संविधान भारत की आत्मा है, भाजपा सरकार ने संविधान को गरिमा और सम्मान दिया है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Saturday, January 25, 2025 19:20 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेड़कर और संविधान को गरिमा और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान भारत की आत्मा है और इसके संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव प्रतिबद्ध है। श्री बड़ौली शनिवार को सोनीपत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और देश की स्वतंत्रता में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बलिदानियों को भी नमन किया। तिरंगा यात्रा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्म दिन मनाकर मुख्यमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की चुनाव प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देश और प्रदेश में संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के अमूल्य योगदान के कारण ही हमारा संविधान बना और आज तक इसका लोक कल्याण का स्वरूप बरकरार रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही भाजपा ने संविधान गौरव अभियान शुरू किया है।

सोनीपत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में 377 मंडलों में से 328 मंडलों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष चुनाव में सर्वसमाज की भागीदारी रही है। 23 महिलाएं मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुई हैं, शेष बचे मंडलों में भी महिलाओं की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एससी समाज के 29 और ओबीसी समाज के 89 मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि बूथ अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

एक सवाल पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे और इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी होगा। जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया दो से तीन दिनों तक चलेगी और उसके बाद जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर लोकसभा मीडिया संयोजक नीरज आत्रेय, नवीन मंगला, नरेंद्र भारतीय, विरेंद्र मूरथल, आरती शर्मा, आजाद नेहरा, रविन्द्र दिलावर, प्रवीन खत्री, सोनू कश्यप, प्रवीन दहिया, समाजसेवी परिमल खत्री, संजय सिंगला, मुकेश बतरा, मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा, आदित्य चावला आदि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X