Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मोदी की गारंटी पर पूरे देश को भरोसा: डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Saturday, January 25, 2025 19:14 PM IST

चंडीगढ़ । सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करके देश की जनता ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया। आज उनकी गारंटी मतलब विकास की गारंटी है, जिसपर विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता मानते हुए छलावे और झूठे प्रचार वाली आप-दा को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाएगी।  उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के सत्ता हासिल करने के लिए बहाए जाने वाले घड़ियाली आंसू की पोल-पट्टी खोलने के लिए तैयार हो जाएं।

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश शर्मा के पक्ष में भाजपा विधि प्रकोष्ठ कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा आयोजित विधि संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि  आप-दा वालों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिल्ली की जनता तक पहुंचने नहीं दिया। उन्होंने जनहित की हर उस योजना को ठंडे बस्ते में डालने का काम किया, जिसमें अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार की तारीफ करनी पड़ती। वहीं दूसरी तरफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि दिल्ली में जनहित की किसी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा जनता धीरे-धीरे अरविंद केजरीवाल के छलावे और भ्रामक प्रचार की नीति को समझ रही है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें डबल इंजन की सरकार के होने वाले लाभ के बारे में बताएं।

 केंद्र सरकार की विकास योजनाओं जनता के बीच केजरीवाल बाधा , डबल इंजन की सरकार का लाभ उठाएगी दिल्ली की जनता

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा किए गए वायदे पूरे होने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से आमजन में भरोसा मजबूत हुआ था। उन्होंने कहा कि आप-दा वालों ने झूठ और सस्ती योजनाओं के बलपर पंजाब में सरकार बनाई, लेकिन वो एक भी वायदा पूरा नहीं कर रहे, ऐसे में जनता उनके मंसूबे समझ चुकी है। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर अधिवक्ताओं के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उनके द्वारा अधिवक्ता संरक्षण बिल, रिहायशी सोसायटी के प्रस्ताव व एनसीआर अधिवक्ताओं के मेडिक्लेम को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने पूर्वी दिल्ली विधानसभा प्रत्याशी ओमप्रकाश शर्मा को बड़े अंतर से जिताने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल सोनी, भाजपा विधि प्रकोष्ठ दिल्ली संयोजक नीरज, सह संयोजक केके त्यागी, डीके सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता सहयोगी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X