Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पांच साल में दो लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी:नायब सैनी

Updated on Friday, January 24, 2025 19:27 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी पांच सालों में योग्यता के आधार पर प्रदेश के युवाओं को दो लाख सरकारी नौकरियां देगी। इस सरकार ने पिछले 10 सालों में एक लाख 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। इस सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के साथ-साथ अपना रोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को आईजीएन कॉलेज धनौरा लाडवा (कुरुक्षेत्र) के स्वर्ण जयंती समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले  मुख्यमंत्री ने कॉलेज की तरफ से आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डाली और शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय ओम प्रकाश गर्ग की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कालेज की स्वर्ण जयंती की स्मारिका का विमोचन किया।

सीएम ने आईजीएन कॉलेज लाडवा के 51वें स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने संस्थान के 51 वर्ष पूरे होने पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रबंधकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को शिक्षित करने के लिए वर्ष 1974 में आईजीएन कॉलेज की स्थापना की गई। इस 50 साल के ऐतिहासिक सफर में शिक्षण संस्थान ने हजारों विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनाने और उन्हें हुनरमंद बनाने का काम किया है। विकसित हरियाणा के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आईजीएन कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान का अहम योगदान रहेगा। प्रदेश व देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में शिक्षण संस्थानों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए 79 राजकीय कॉलेज खोलने का काम किया। इसमें से 32 कॉलेज बेटियों के लिए ही बनाए गए है। अब प्रदेश में हर 20 किलोमीटर के दायरे में राजकीय कालेज स्थापित किया जा चुका है। इसके अलावा 13 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं को 1 लाख 71 हजार सरकारी नौकरियां दी और आने वाले 5 सालों में युवाओं को 2 लाख और सरकारी नौकरियां दी जाएगी। सरकार की तरफ से विदेशों में नौकरियां व शिक्षा लेने के लिए युवाओं के सहयोग के लिए विदेश सहयोग विभाग स्थापित किया है और कॉलेजों में ही 35 हजार युवाओं के नि:शुल्क पासपोर्ट भी बनाए गए है। प्रदेश के युवाओं ने खेलों के साथ-साथ हर क्षेत्र में हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है।

Readers' Comments
Roop Singh 4/21/2024 6:47:06 AM

ਫੌਜੀ ਅੰਗਰੇਜ ਸਿੰਘ ਵੜਵਾਲ ਜਿੰਦਾਬਾਦ

Surinder Singh Ferozepur 4/3/2024 6:06:40 PM

Lok sabha Ferozepur foji Angrej Singh Warwal

Tarlok singh 4/3/2024 4:46:00 PM

ਅੰਗਰੇਜ਼ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸ਼ੀਟ ਮਿਲਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਐ

Sanju 4/3/2024 3:12:17 PM

Foji Angrej Singh Warwal zinadabad 💪🏻

Gurbachan singh 4/3/2024 1:43:12 PM

Foji angrej singh warwal ਜਿੰਦਾਬਾਦ

Lovepreet Singh 4/3/2024 1:27:54 PM

ਫੌਜੀ ਅੰਗਰੇਜ਼ ਸਿੰਘ ਵਾਰਲ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਇਨਸਾਨ ਹਨ। ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਲੀਡ ਨਾਲ ਜਿੱਤਣਗੇ ਮੈਂ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਅੱਗੇ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਫੌਜੀ ਅੰਗਰੇਜ਼ ਸਿੰਘ ਵਾਰਵਲ ਨੂੰ ਟਿਕਟ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਧੰਨਵਾਦ

Lovepreet Singh 4/3/2024 1:27:29 PM

ਫੌਜੀ ਅੰਗਰੇਜ਼ ਸਿੰਘ ਵਾਰਲ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਇਨਸਾਨ ਹਨ। ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਲੀਡ ਨਾਲ ਜਿੱਤਣਗੇ ਮੈਂ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਅੱਗੇ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਫੌਜੀ ਅੰਗਰੇਜ਼ ਸਿੰਘ ਵਾਰਵਲ ਨੂੰ ਟਿਕਟ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਧੰਨਵਾਦ

Charanjeet Singh 4/3/2024 1:11:31 PM

Fouji angrej singh warval hi jit skde he or koi nhi

Charanjeet Singh 4/3/2024 1:10:00 PM

Fouji angrej singh warval jinda baad is Bhai ne lok seva bahut kiti or ajj vi kar reh asli tikat lok sabha Ferozepur ke hak dar he ise lok bahut pyar krte he

Charanjeet Singh 4/3/2024 1:09:07 PM

Fouji angrej singh warval jinda baad is Bhai ne lok seva bahut kiti or ajj vi kar reh asli tikat lok sabha Ferozepur ke hak dar he ise lok bahut pyar krte he

Vipan Kumar 4/3/2024 12:43:30 PM

Super quality person fouji Angrej Singh warwal

Gurmeet Singh 4/3/2024 12:13:10 PM

Foji Angrej Singh Warwal Jindabad Ferozepur lok sabha di awaz Foji Angrej Singh Warwal

Sukhdev sibgh 4/3/2024 11:55:33 AM

Only fouji Angrej Singh Warwal sahib aap da Sacha sipahi esamaj sewi e,Fouji emandar banda e ,hamesha lok hita de mudea di gal karda e,harek baradri da satkar karda e Rai sikhconmunity da national director e sc nalsabandh rakhda e 9lacs to plus sc votes ne es var fouji Angrej Singh Warwal sahib lok sabha Ferozepur to

Rushpal Singh 4/3/2024 11:51:46 AM

Foji saab

Sukhdev singh 4/3/2024 11:46:17 AM

Fouji sahib hi aap nu jitaa sakda otherwise koi vi nah es fouji angrej singh Warwal hi not any other kyuki fouji💯Azad vi jitt sakde sc bhaichara di vote 9lacs to plus e sabh to jyada sc lok voting karde

gurwindersandhu540@gmail.com 4/3/2024 11:40:20 AM

Foji sab jindabad

Lucky Mohali 9/8/2023 10:34:23 PM

Justice but not justified 27 Person died To much late justice

Lucky Mohali 9/8/2023 10:34:08 PM

Justice but not justified 27 Person died To much late justice

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X