Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक हरियाणा की दिखाई देगी झलक: मुख्यमंत्री

Updated on Thursday, January 23, 2025 19:31 PM IST

नई दिल्ली । "हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक हरियाणा की झलक इस बार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर दिखाई देगी, जो कि समस्त हरियाणा वासियों के लिए गर्व की बात है।"

ये विचार वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी के माध्यम से भगवान  कृष्ण द्वारा हरियाणा की धरती पर दिए गए मद्भगवद गीता के ज्ञान से लेकर आधुनिकता के पथ पर बढ़ रहे समृद्ध हरियाणा की तस्वीर प्रस्तुत की जा रही है। 'समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास' के थीम पर तैयार की गई झांकी में जहां एक ओर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के तौर पर गीता के ज्ञान को दर्शाया गया है, वहीं दूसरी ओर आईटी के प्रयोग से फसल का ब्यौरा भरते और अपनी उपज का भाव देखते किसान के साथ खेलों में स्पोर्टस पावर के तौर पर उभरते हरियाणा की झलक दिखाई देगी।

'समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास' के थीम पर तैयार की गई है झांकी

हमारे पैरालम्पिक के मेडल विजेता खिलाड़ी नामत: नितेश कुमार(बैडमिंटन), हरविन्द्र सिंह(शूटिंग), योगेश कथूनिया (डिस्कस थ्रो), अरूणा तंवर (ताइक्वांडो) और तरूण ढिल्लो (बैडमिंटन) झांकी पर आकर्षण का केन्द्र होंगें, जो कि देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। यहीं नहीं, झांकी के अंतिम भाग में पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप(पीपीपी) के अनूठे शहरीकरण मॉडल के रूप में विकसित हुए गुरूग्राम की गगनचुंबी ईमारतों का समूह भी नजर आएगा। हरियाणा का गुरूग्राम देश के प्रमुख आईटी सॉफ्टवेयर निर्यातकों में से एक है। यह झांकी सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेशवासियों के लिए यह भी खुशी की बात है कि हरियाणा की झांकी लगातार चौथी बार और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में छठी बार कर्त्तव्य पथ पर प्रदेश की चहुमुखी उन्नति और समृद्धि को प्रदर्शित कर रही है। प्रदेश के विकास की राह पर बढ़ते कदमों का श्रेय हरियाणा के मेहनतकश लोगों को देते हुए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेशवासियों की मेहनत के बल पर आज हरियाणा हर क्षेत्र जैसे कृषि, खेल, आईटी, औद्योगिकीकरण आदि में अग्रणी राज्य बना है।

वीरवार को दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रैस रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा की झांकी प्रदर्शित हुई। यह झांकी अब रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह में देशवासियों के समक्ष फिर से प्रदर्शित होगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X