Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

"दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी" : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Updated on Thursday, January 23, 2025 18:23 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि  "दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी"।  विज आज चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

लोगों के जाने और सरकारी मशीनरी के जाने में अंतर को केजरीवाल को समझना चाहिए : विज

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जिनकी ड्यूटी लगाई है, वे जा रहे हैं। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि "मेरा 35 से 40 साल का राजनीतिक अनुभव ये बताता है कि चुनाव में रोता वही है जो हार रहा होता है। इनके (आप पार्टी नेता) रोते हुए, लटके हुए चेहरे, मुरझाते हुए चेहरे साफ इशारा कर रहे है कि इस बार दिल्ली से केजरीवाल साफ है। उन्होंने कहा कि लोगों के जाने और सरकारी मशीनरी के जाने में अंतर को केजरीवाल को समझना चाहिए"। उन्होंने बताया कि "चुनावों में सारे देश से लोग जाते है, नेता भी जाते है और मंत्री भी जाते है लेकिन जब वे मशीनरी कहते है तो उसमें सरकारी अधिकारी/कर्मचारी आ जाते है"।

इन्होंने (आप) अपनी पार्टी धोखे से बनाई और धोखे से पैदा हुई किसी भी चीज का नतीजा धोखा ही निकलता है है : विज

पंजाब सरकार के कुछ टीचरों को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया है के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "इस संबंध में उन्हें बताना पड़ेगा कि वह दिल्ली में क्या करने गए थे"। उन्होंने आप पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि इबादता इश्क होता है क्या आगे आगे देखना होता है क्या। उन्होंने कहा कि यह जो इन्होंने (आप पार्टी) गुल खिलाए हैं, यह जो धोखे से पैदा हुई पार्टी और नेता है इनका जो जन्म हुआ था वह अन्ना हजारे जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी उसमें सक्रिय होकर इन्होंने अपनी राजनीतिक भूमिका बनाई। अन्ना हजारे के आंदोलन में यह कोई एजेंडा नहीं था कि वह जो सुधार लाना चाहते हैं वह सरकार बनाकर सुधार लाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अन्ना हजारे की लोकप्रियता को धोखे से भूनाकर इन्होंने अपनी पार्टी बनाई और धोखे से पैदा हुई किसी भी चीज का नतीजा धोखा ही निकलता है।

आम आदमी पार्टी के एक नेता द्वारा दिए गए बयान की शराब नीति से पैसा नहीं कमाएंगे तो पैसा कैसे कमाएंगे, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "यमुना यह (आप पार्टी) साफ नहीं कर सके, लोगों को शुद्ध पीने का पानी यह नहीं मुहैया करवा सके, शुद्ध वायु यह मुहैया नहीं करबा सके, प्रदूषण में आज भी दिल्ली विश्व के कई देश से आगे है। लोगों को ना पीने का पानी दिया, ना बिजली दी, ना ही अच्छी सड़के दी और दारू की गली-गली में दुकान खोल दी। क्या यह है तुम्हारी आम आदमी पार्टी की राजनीति है।

"गाड़ी जितनी कैपेसिटी की है उतना ही लोड कीजिए, अन्यथा मेरे डिपार्टमेंट का कोई भी अधिकारी नहीं छोड़ेगा" :  विज

जयपुर आवागमन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "152 डी हाईवे पर मुझे लोग मिले और उन्होंने कहा कि अक्सर यहां पर ओवरलोडेड ट्रक चलते हैं तो मैंने उसी समय वहां के आरटीओ को फोन करके कहा कि इस ओवरलोडेड वाहनों के आवागमन को रोकिए क्योंकि मेरा नाम अनिल विज है"। उन्होंने कहा कि "मैं सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि लोगों की जिंदगी पर रहम करों, क्योंकि सरकार इतनी मेहनत से सड़कों का जाल बिछा रही है उन पर दया कीजिए, इसलिए गाड़ी जितनी कैपेसिटी की है उतना ही लोड कीजिए, अगर उससे ज्यादा होगा तो मेरे डिपार्टमेंट का कोई भी अधिकारी नहीं छोड़ेगा"। 

स्पीड के कैमरे लगभग सभी सड़कों पर लगाए गए हैं : विज

152डी हाइवे पर ओवर स्पीडिंग के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 152डी पर कैमरे लगा दिए गए हैं। इसी प्रकार, स्पीड के कैमरे लगभग सभी सड़कों पर लगाए गए हैं। अगर कोई ओवर स्पीडिंग गाड़ी चलाएगा तो उसके लाइट क्रॉस करते ही जेब में चालान आ जाएगा।  सड़क मार्ग से जयपुर जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि "सड़क से जाने पर बहुत सारी चीजें देखने को मिलती हैं, बहुत कुछ सीखने को मिलता है और बहुत से लोग मिलते हैं और इससे आगे काम करने के लिए समझ भी आती है"। सरकार के 100 दिन पूरे होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री 100 दिन की उपलब्धियां बताएंगे और विपक्ष क्यों हमारी बात मानेगा"।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X